×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Dhadkan 2 Movie: अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी व सुनील शेट्टी की फिल्म धड़कन का बनेगा सीक्वल

Dhadkan 2 Release Date: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी व शिल्पा शेट्टी की फिल्म सुपरहिट फिल्म Dhadkan का बनने जा रहा है सीक्वल, चलिए जानते हैं कब तक बनेगी फिल्म.

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 17 May 2024 11:11 AM GMT
Dhadkan 2 Movie
X

Dhadkan 2 Movie

Dhadkan 2 Movie: निर्देशक धर्मेश दर्शन जिन्होंने सदाबहार रोमांस ड्रामा धड़कन फिल्म का निर्माण किया है। ये फिल्म 2000 की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म का गाना आज भी लोगो द्वारा सुना जाता है। किसी भी शादी या पार्टी में Dhadkan मूवी का गाना जरूर आपको बजता हुआ नजर आ जाएगा। और फिल्म आज भी जब टेलीविजन पर आती है। तो दर्शक उतने ही चाव के साथ देखते हैं। जैसे वो पहली बार इस फिल्म को देख रहे हो। इस समय खबरें आ रही हैं कि फिल्म Dhadkan का सीक्वल बनने जा रहा है। इसके बारे में खुद फिल्म के निर्देशक ने बातचीत की है। चलिए जानते हैं क्या कहा फिल्म के निर्देशक ने

धड़कन फिल्म का बनेगा सीक्वल क्या कहा निर्देशक ने-

निर्देशक धर्मेश ने अपने द्वारा दिए हुए एक इंटरव्यू में बताया कि वो Dhadkan फिल्म के सीक्वल पर काम कर रहे हैं। और उन्होंने बताया कि इस बार फिल्म Dhadkan 2 को एक नया रूप दिया जाएगा। धर्मेश ने कहा कि यदि सिनेमा को मेरी जरूरत है तो मैं जरूर वापसी करूंगा। हमेशा वहां रहूंगा। वह भी तब जब उम्र अभई भी मेरे साथ है। और मेरी सकारात्मकता के साथ।

धड़कन के लिए कास्टिंग निर्णयों पर विचार करते हुए, दर्शन को उन स्थापित सितारों के प्रतिरोध का सामना करना पड़ा। जिन्होंने फिल्म में मुख्य भूमिका निभानी चाही थी। काफी बदलाव करने के बाद अक्षय कुमार (Akshay Kumar), शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) व सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) को इस फिल्म के लिए चुना गया। उन्होंने बताया कि काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा लेकिन बाद में फिल्म दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। और ये आज भी दर्शकों को उतनी ही पसंद आती है।

उन्होंने बताया कि मैं पूरे सम्मान के साथ, मैं संरक्षक के रूप में सामने नहीं आना चाहता। लेकिन उस समय उन्हें मुख्य अभिनेता के रूप में कास्ट करना बहुत साहसी काम था क्योंकि वे सभी एक निश्चित चरम गिरावट से गुजर रहे थे।

कब तक बनेगी धड़कन 2 -

धड़कन का सीक्वल कबतक बनेगा अभी तक इस पर किसी प्रकार का अनॉउंमेंट धर्मेंश नहीं किया है। लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा है कि वो धड़कन फिल्म का सीक्वल जरूर बना सकते हैं। और इस बार फिल्म को एक नया मोड़ देंगे।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story