×

जान्हवी कपूर ने कंफर्म किया शिखर पहाड़िया संग अपना रिलेशनशिप? वायरल हुआ वीडियो

Janhvi Kapoor-Shikhar Pahariya Relationship: जान्हवी कपूर काफी समय से शिखर पहाड़िया संग अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में है। इस बीच एक्ट्रेस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 1 Jan 2024 8:08 AM GMT
जान्हवी कपूर ने कंफर्म किया शिखर पहाड़िया संग अपना रिलेशनशिप? वायरल हुआ वीडियो
X

Janhvi Kapoor-Shikhar Pahariya Relationship: जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। जहां एक तरफ जान्हवी आने वाले दिनों कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं, तो वहीं दूसरी तरफ वह अक्सर शिखर पहाड़िया संग अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। हालांकि, जान्हवी या शिखर दोनों में से किसी ने भी अभी तक अपने रिलेशनशिप ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है फिर चाहे वो मंदिर जाना हो या फिर वेकेशन...दोनों अक्सर साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। ऐसे में फैंस को भी इंतजार रहता है कि दोनों कब अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल करेंगे, लेकिन..लेकिन...लेकिन फैंस का ये इंतजार खत्म हो चुका है, क्योंकि गलती से ही सही लेकिन जान्हवी ने खुद इस बात को कंफर्म कर दिया है कि वो और शिखर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

जान्हवी ने कंफर्म किया शिखर संग अपना रिलेशनशिप?

दरअसल, करण जौहर का फेमस टॉक शो 'कॉफी विद करण 8' का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जान्हवी ने अपनी बहन खुशी के साथ शो में एंट्री की है और इस दौरान रैपिड फायर राउंड में करण ने उनके कई राज पर से पर्दा उठाया। वीडियो में करण ने जाह्नवी और खुशी से एक के बाद एक कई पर्सनल सवाल पूछते। इस दौरान जाह्नवी ने शिखर पहाड़िया के साथ अपने रिश्ते पर भी बात की। करण ने जाह्नवी कपूर से पूछा कि उन्होंने अपने मोबाइल में स्पीड डायल पर किन तीन लोगों के नंबर सेव किए हैं। इस पर एक्ट्रेस ने पहले नंबर पर अपने पिता का नाम बोनी कपूर, दूसरे नंबर पर अपनी बहन का नाम खुशी कपूर और तीसरे नंबर पर अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड शिखू यानी (शिखर पहाड़िया) का नाम लिया। शिखर का नाम सुनते ही करण जौहर नाचने लगते हैं।

जान्हवी के लुक पर फिदा हुए फैंस

इस वीडियो में जान्हवी कपूर और खुशी कपूर अपने स्टाइलिश लुक को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। इस दौरान दोनों बहनें स्टाइलिश अवतार में नजर आ रही हैं। जान्हवी ने रेड कलर का फ्रंट कट आउट गाउन पहना हुआ था, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही थीं। वहीं, खुशी ने ऑलिव ग्रीन कलर का गाउन पहना था। इस ड्रेस में दोनों बहनें बेहद हॉट एंड सेक्सी नजर आ रही हैं।

अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं जान्हवी-शिखर

जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया की जान्हवी-शिखर अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं। फिर चाहे वो वेकेशन हो या फिर मंदिर...हाल ही में जान्हवी कपूर अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग महाकाल के दर्शन करने पहुंची थीं। दोनों ने भगवान शिव के दर पर माथा टेका और भगवान का आशीर्वाद लिया था। उनकी स्पिरिचुऐलिटी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story