×

Disha Vakani Birthday: इस B-Grade फिल्म से की थी एक्टिंग की शुरुआत, दिए थे कई बोल्ड सीन्स

Disha Vakani Birthday: दिशा वकानी गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली हैं। वहीं उनका जन्म 17 अगस्त 1978 में हुआ। वो एक गुजराती जैन परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Monika
Published on: 17 Aug 2021 1:48 AM GMT (Updated on: 17 Aug 2021 1:53 AM GMT)
Disha Vakani birthday
X

दिशा वकानी (फोटो : सोशल मीडिया )

Disha Vakani Birthday: छोटे पर्दे पर 'दया बेन' बन सभी को खूब हंसाया। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में 'दया बेन' बनी दिशा वकानी आज भले शो से दूर हो लेकिन दर्शकों के दिलों पर उन्होंने जो अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ी है उसे कोई भुला नहीं सकता। आज भी दया बेन का नाम सुनते ही लोगों को उनका गरबा याद आ जाता है। लेकिन क्या आपको पता हैं छोटे पर्दे पर दूसरों से हटकर अपना अलग वजूद बनाने वाली दिशा वकानी बी-ग्रेड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। आइए दिशा वकानी के जन्मदिन (Disha Vakani birthday) पर जानते हैं सभी की पसंदीदा दया बेन के बारे में ख़ास बातें।

दिशा वकानी गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली हैं। वहीं उनका जन्म 17 अगस्त 1978 में हुआ। वो एक गुजराती जैन परिवार से ताल्लुक रखती हैं। अहमदाबाद के ही गुजरात कॉलेज से नाट्यशास्त्र में स्नातक किया।

दिशा वकानी (फोटो : सोशल मीडिया )

दिशा वकानी करियर (Disha Vakani Career)

दिशा ने अपने करियर की शुरुआत थियेटर आर्टिस्ट के रूप में शुरू की थी। गुजराती थिएटर जैसे कमल पटेल बनाम धमाल पटेल और लाली लीला में बतौर अभिनेत्री काम किया। यही कई बॉलीवुड फिल्मों में जैसे देवदास (Devdas) और जोधा अकबर (Jodhaa Akbar) में सपोर्टिंग रोल्स भी किए हैं। लेकिन इसके बाद जब उन्होंने छोटे पर्दे पर 2008 में शुरू हुआ शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में काम करना शुरू किया तब शायद ही उन्होंने ये सोचा होगा कि वो आगे चल कर सबके दिनों पर राज करने वाली हैं। घर घर में उनका ये शो देखा जाएगा और इतना प्यार मिलेगा।

दिशा वकानी की बी-ग्रेड फिल्म का पोस्टर (फोटो : सोशल मीडिया )

दिशा वकानी की बी-ग्रेड फिल्म (Disha Vakani B-grade film)

आपको बता दे, देवदास और जोधा अकबर में काम करने से पहले दिशा ने अपने करियर की शुरुआत 1997 में आई बी-ग्रेड 'कमसिन: द अनटच्ड'से की थी। इस फिल्म में दिशा ने कई बोल्ड सीन्स दिए हैं। इसके अलावा वो फिल्म फूल और आग , मंगल पांडे, लव स्टोरी 2050 जैसी बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

दिशा वकानी और उनके पति (फोटो : सोशल मीडिया )

दिशा वकानी फैमिली (Disha vakani Family)

जब दिशा करियर के पीक पर थी तभी उन्होंने 24 नवंबर 2015 में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट मयूर पाडिया से शादी कर ली। 27 नवंबर 2017 में दिशा ने एक बच्ची को जन्म दिया। जिसके बाद से वो पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से गायब हो गईं। लेकिन शो के मेकर्स आज भी उनका इन्तजार कर रहे हैं। जिसके चलते उनकी खाली जगह को आज भी कोई नहीं भर सका।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story