×

Divya Agarwal Wedding: रकुल प्रीत सिंह से पहले दुल्हनिया बनेंगी दिव्या अग्रवाल, वेडिंग डेट हुई रिवील

Divya Agrawal Wedding: छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा दिव्या अग्रवाल बहुत ही जल्द शादी के बंधन में बंधने वालीं हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 14 Feb 2024 1:27 PM GMT (Updated on: 14 Feb 2024 1:42 PM GMT)
Divya Agrawal Wedding
X

Divya Agrawal Wedding (Photo- Social Media)

Divya Agrawal Wedding: छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा दिव्या अग्रवाल बहुत ही जल्द शादी के बंधन में बंधने वालीं हैं। पिछले काफी समय से मनोरंजन जगत की गलियारों में उनकी शादी की चर्चा हो रही है। इसी बीच आज वेलेंटाइन डे के खास दिन पर दिव्या अग्रवाल ने खुद अपनी शादी की डेट भी रिवील कर दी है। जी हां! आइए बताते हैं कि अभिनेत्री कब अपने बिजनेसमैन मंगेतर अपूर्व संग सात फेरे लेंगी।

दिव्या अग्रवाल ने रिवील की अपनी वेडिंग डेट

अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल ने 14 नवंबर यानी कि वेलेंटाइन डे के दिन अपने मंगेतर अपूर्व पडगांवकर पर प्यार जताते हुए एक पोस्ट शेयर किया और इसी के साथ वेडिंग डेट का भी खुलासा कर दिया। दिव्या ने अपूर्व के साथ अपनी दो बेहद ही रोमांटिक तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह अपूर्व की बाहों में डूबी नजर आ रहीं हैं। अपूर्व संग रोमांटिक तस्वीरों को शेयर करते हुए दिव्या ने लिखा, "हमारे लिए हर दिन वेलेंटाइन डे है। फरवरी का महीना हमारे लिए बहुत ही स्पेशल होने वाला है। 20 फरवरी को हम हमेशा के लिए पति पत्नी हों जायेंगें।"

20 फरवरी को अपूर्व की दुल्हनिया बनेंगी दिव्या अग्रवाल

अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल 20 फरवरी को अपूर्व पडगांवकर की दुल्हनिया बनने वालीं हैं। जहां दिव्या 20 फरवरी को शादी रचाने वालीं हैं, वहीं उनके एक दिन बाद यानी कि 21 फरवरी को बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग कर रहीं हैं। दिव्या को हाल ही मुंबई में पपराजी द्वारा स्पॉट किया गया था, जहां उन्होंने शादी की तैयारियों के बारे में बातचीत की थी। दिव्या ने बताया था कि शादी की तैयारियां चल रहीं हैं, अभी बहुत सी तैयारियां करनी बाकी है। यहां देखें वीडियो -

18 फरवरी से शुरू हो जाएंगे शादी के फंक्शन

दिव्या अग्रवाल और अपूर्व पडगांवकर के शादी के फंक्शंस 18 फरवरी से शुरू हों जाएंगे। खबरें हैं कि 19 फरवरी को दिव्या अग्रवाल की मेंहदी सेरेमनी होगी, जबकि 20 को वह अपूर्व संग सात फेरे लेंगी। दिलचस्प बात तो यह है कि दिव्या और अपूर्व ने शादी के फंक्शन घर पर ही अरेंज किए हैं, इनकी शादी बेहद ही सिंपल तरीके से होने वाली है।


"बिग बॉस ओटीटी" की विनर रह चुकीं हैं दिव्या अग्रवाल

अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल रियलिटी शो "बिग बॉस ओटीटी" में नजर आईं थीं, उन्हें देश भर में बिग बॉस के चलते पहचान मिली, दर्शकों ने उनके गेम को इतना पसंद किया और इतना प्यार दिया कि उन्होंने "बिग बॉस ओटीटी" के पहले सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी। दिव्या इसके बाद कई वेब शो में नजर आ चुकीं हैं, अभी हाल ही में उन्होंने "फ से फैंटसी" सीरीज के नए एपिसोड की शूटिंग पूरी की है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story