×

शादी को अभी 2 साल भी नहीं हुए दिव्यांका ने पति से कह दी इतनी बड़ी बात, देखें वीडियो

suman
Published on: 13 July 2018 5:19 AM GMT
शादी को अभी 2 साल भी नहीं हुए दिव्यांका ने पति से कह दी इतनी बड़ी बात, देखें वीडियो
X

मुंबई:टीवी की सबसे पॉपुलर रियल लाइफ जोड़ी दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया इन दिनों मालदीव में अपनी दूसरी मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं. एनिवर्सरी की कुछ तस्वीरें विवेक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

अब हाल ही में इन दोनों की खूबसूरत तस्वीरों के साथ एक खूबसूरत वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है.इस वीडियो में विवेक अपनी पत्नी दिव्यांका को ऐसा चैलेंज देते हैं, जिसके चलते दिव्यांका। उन्हें मजाकिया लहजे में जान से मारने की धमकी दे देती हैं. दिव्यांका और विवेक का यह वीडियो बहुत ही प्यारा है।

आप वीडियो में देख सकते हैं कि दिव्यांका पानी में उतरने से डर रही है और विवेक उन्हें स्वीमिंग करते हुए एक जगह जाने का चैलेंज देते हैं, जवाब में दिव्यांका कहती हैं- 'आई विल किल यू.' फैंस इन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद करते है. इस बात का खुलासा दिव्यांका ने एक इंटरव्यू में किया था. दिव्यांका ने कहा, फैंस हमारी तस्वीरें साथ में पोस्ट करके हमारी जोड़ी को बेस्ट बताते थे. इसके बाद ही हम दोनों का ध्यान सच में एक-दूसरे पर गया.

suman

suman

Next Story