×

Do Aur Do Pyaar Story: विद्या बालन की फिल्म दो और दो प्यार विदेशी फिल्म की है हिंदी रीमेक

Do Aur Do Pyaar Movie Story : विद्या बालन, प्रतीक गाँधी व इलियाना डिक्रूज की फिल्म दो और दो प्यार रोमांस के साथ सरप्राइज कराएगी अनुभव..

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 29 March 2024 3:41 AM GMT
Do Aur Do Pyaar Movie Review
X

Do Aur Do Pyaar Review

Do Aur Do Pyar Story In Hindi: विद्या बालन (Vidya Balan) एक लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। बता दे कि अभिनेत्री विद्या बालन व प्रतीक गांधी (Pratik Gandhi) की फिल्म दो और दो प्यार में स्क्रीन साझा करते हुए नजर आएंगी। प्रतीक गाँधी 'स्कैम 1992' में हर्षद मेहता के किरदार से प्रसिद्ध हुए थे। इस साल प्रतीक गाँधी की बैक टू बैक कई सारी फिल्में आ रही है शीर्षा गुहा ठाकुरता के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों को सरप्राइज के साथ ही साथ रोमांस का भी अनुभव कराएगी। इससे पहले विद्या बालन ने 2023 में नियत फिल्म में नजर आई थी। अब जाकर विद्या बालन दो और दो प्यार में नजर आने वाली है। फिल्म पहले 29 मार्च 2024 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब इसके रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है। फिल्म अब 19 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी।

दो और दो प्यार मूवी रिव्यू (Do Aur Do Pyaar Story In Hindi)-


दो और दो प्यार (Do Aur Do Pyar Movie )अप्लॉज एंटरटेनमेंट और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही है। यह फिल्म 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्रतीक गांधी दो और दो प्यार में पहली बार स्क्रीन पर रोमांस करते हुए नजर आएंगे। विद्या बालन इस फिल्म में काव्या का किरदार निभा रही है। प्रतीक गांधी काफी मासूम और चंचल किरदार में नजर आ रहे है। इस फिल्म में वे एनी के रोल में नजर आएंगे। सेंथिल राममूर्ति काफी समझदार नजर आ रहे हैं। फिल्म में वह विक्रम की भूमिका में दिखेंगे। इलियाना डिक्रूज फिल्म में वह नोरा के किरदार में नजर आएंगे।


इस फिल्म में विद्या बालन (Vidya Balan) की जोड़ी सेंथिल राममूर्ति के साथ दिखाई दे रही है। वहीं, इलियाना, प्रतीक के साथ इश्क फरमाते हुए नजर आने वाले है। फिल्म की कहानी हंसी, रोमांस और मॉडर्न रिलेशनशिप के कंप्लिकेशन को दर्शाती है। इस फिल्म में विद्या बालन (Vidya Balan) का एक बार फिर से बोल्ड लुक नजर आने वाला है। फिल्म की पूरी कहानी देखने के लिए आपको 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों की तरफ रूख करना पडे़गा।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story