×

ड्वेन जॉनसन भारत में 'बेवॉच' की रिलीज को लेकर खासे उत्साहित

aman
By aman
Published on: 1 Jun 2017 1:46 PM GMT
ड्वेन जॉनसन भारत में बेवॉच की रिलीज को लेकर खासे उत्साहित
X
ड्वेन जॉनसन भारत में 'बेवॉच' की रिलीज को लेकर खासे उत्साहित

मुंबई: हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन और भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भारत में अपनी फिल्म 'बेवॉच' रिलीज होने को लेकर खासे उत्साहित हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिल्म को बेहतर प्रतिक्रिया नहीं मिली है। भारतीय अभिनेता वरुण धवन को यह फिल्म पसंद आई है। उन्होंने ट्विटर पर कहा, 'बेवॉच मजेदार है। ड्वेन जॉनसन ने जितना हंसाया, वह उन्हीं के बस की बात है। प्रियंका शरारती दिखीं। मैं हंसता रहा।'

इस पर जॉनसन ने प्रतिक्रिया दी, 'धन्यवाद ब्रदर। मैं और प्रियंका बात कर रहे थे, कि फिल्म आपको (और भारत) को कितना पसंद आएगी। मस्ती ही इसके मूल में है। 'बेवॉच'।'

भारत को 'बेवॉच' देखने में बेहद मजा आएगा

जॉनसन के प्रशंक वरुण ने ट्विटर पर कहा, 'निश्चित ही, भारत को 'बेवॉच' देखने में बेहद मजा आएगा।' प्रियंका ने 'बेवॉच' के साथ हॉलीवुड में कदम रखा है। यह इसी नाम के 1990 के लोकप्रिय धारावाहिक का रूपांतरण है। उन्होंने वरुण का एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें वरुण 'बेवॉच' पर बोलते नजर आ रहे हैं।

'बेवॉच' शुक्रवार को भारत में रिलीज होगी

वरुण ने वीडियो में कहा, 'प्रियंका आपको भारत से बहुत-बहुत सारा प्यार। मैंने फिल्म देखी और यह काफी मजेदार है। हालांकि, भारत में इसे सेंसर किया गया है। लेकिन उसके बाद भी यह मजेदार है।' बता दें, कि 'बेवॉच' शुक्रवार को भारत में रिलीज होगी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story