×

Honey Singh Controversy: मशहूर रैपर हनी सिंह की पत्नी ने लगाया मारपीट का आरोप, पहले भी इन कारणों से रह चुके हैं सुर्खियों में

Honey Singh Controversy : मशहूर रैपर हनी सिंह (Honey Singh)को आखिर कौन नहीं जानता।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 4 Aug 2021 12:53 PM GMT (Updated on: 4 Aug 2021 12:54 PM GMT)
हनी सिंह
X

हनी सिंह (फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Honey Singh Controversy: मशहूर रैपर हनी सिंह (Honey Singh)को आखिर कौन नहीं जानता। एक दौर ऐसा था जब हनी सिंह के गानों का क्रेज हुआ करता था। हनी सिंह के स्टाइल की लोग कापी किया करते थे। लेकिन आज के दौर में हनी सिंह के गाने बहुत कम रिलीज होते हैं। इस बीच हनी सिंह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार इनका कोई सॉन्ग रिलीज नहीं हुआ है बल्कि अपने पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में है। हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार (Shalini Talwar) ने उनपर मारपीट का आरोप लगाए हैं। लेकिन यह पहली बार नहीं है जब हनी सिंह सुर्खियों में आए हैं। हनी सिंह का विवादों (Honey Singh Controversy) से पुराना नाता है। तो चलिए जानते हैं उन विवादों के बारे में...

मखना गाना

हनी सिंह ( फोटो सोशल मीडिया)

यह सच है कि हनी सिंह के गाने को बहुत कम लोग समाज में स्वीकार किया हैं। हनी सिंह का जब भी कई गाना रिलीज होता था विवादों में आना लाजमी था। साल 2019 में हनी सिंह का गाना 'मखना' भी विवादों में घिर चुका है। इसके पीछे की वजह थी इस गाने की बोल। इस गाने में एक लाइन थी 'मैं हूं वूमनाइजर'। इस गाने को लेकर महिला आयोग ने आपत्ति जताई थी। इस गाने को बैन करने की मांग भी की गई थी।

गाना 'मैं हूं बलात्कारी'

हनी सिंह (फोटो सोशल मीडिया)

साल 2013 में हनी सिंह का गाना 'मैं हूं बलात्कारी' रिलीज हुआ था। इस गाने के बोल ने हनी सिंह को सुर्खियों में ला दिया था। कई जगहों पर हनी सिंह पर इस गाने को लेकर केस दर्ज किए गए। तो कई जगहों पर इस बैन करने की मांग की गई।

शाहरुख खान ने लगाया था थप्पड़

हनी सिंह और शाहरुख खान ( फोटो सोशल मीडिया)

अभिनेता शाहरुख ने हनी सिंह को थप्पड़ जड़ चुके हैं। बताया जाता है कि शाहरुख खान की फिल्म फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में हनी सिहं को गाना बने का मौका दिया गया था। लेकिन प्रमोशन के दौरान शाहरुख खान गुस्से में आ गए थे और सभी के सामने थप्पड़ जड़ दिया।

पुलिस स्टेशन में फोटोशूट

हनी सिंह ( फोटो सोशल मीडिया)

हनी सिंह पर गंदी वीडियो से संबंधित नागपुर में शिकायत दर्ज हुई थी। जिसके लिए वह अपने बयान देने पुलिस स्टेशन पहुंचे। यहां पर उनका बयान दर्ज हुआ और पुलिसवालों के परिजनों ने हनी के साथ फोटो खिंचवाई थी। यह फोटो उन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में थी।

ड्रग्स एडिक्शन

हनी सिंह ( फोटो सोशल मीडिया)

बताया जाता है कि हनी सिंह को ड्रग्स की बुरी लत लग गई थी। जिससे छुटकारा पाने के लिए वह रिहैब गए थे। इस बात की जानकारी हनी सिंह के करीबी ने दी। जिसके बाद वह अपने परिवार के साथ समय बिताए। माना जाता है कि हनी सिंह ने अपने काम से ब्रेक ले लिया था।

Shweta

Shweta

Next Story