×

Gabru Gang Review: तीन दोस्तों की पतंगबाजी पर आधारित दिल छू लेने वाली कहानी

Gabru Gang Review: गबरू गैंग फिल्म की कहानी छू लेगी आपके दिल को पहली पंतगबाजी पर बनी बॉलीवुड फिल्म हैं, चलिए जानते हैं Gabru Gang फिल्म के बारे में

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 26 April 2024 5:54 AM GMT (Updated on: 26 April 2024 11:43 AM GMT)
Gabru Gang Movie Review
X

Gabru Gang Movie Review 

Gabru Gang Review: बॉलीवुड में कई सारी फिल्में बनी हैं, जोकि खेल पर आधारित हैं, जिसे फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया है। अब एक हिंदी फिल्म गबरू गैंग पंतगबाजी पर आधारित फिल्म हैं, जोकि आज यानि 26 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह विश्व की पहली ऐसी फिल्म हैं, जोकि पतंगबाजी पर आधारित है। फिल्म की पूरी कहानी पंजाब के पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म का जिस दिन से ट्रेलर आया था, उस दिन से ही दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। चलिए जानते हैं गबरू गैंग फिल्म (Gabru Gang Movie) की कहानी कैसी हैं और दर्शकों को कितनी पसंद आने वाली हैं।

गबरू गैंग फिल्म की कहानी क्या हैं ? (Gabru Gang Movie Story In Hindi)-

फिल्म गबरू गैंग (Gabru Gang Movie) में एक 8 साल का लड़का राजबीर सलूजा अपने दो दोस्तों अरशद व उदय के साथ प्रतिष्ठित पतंग प्रतियोगिता हाई-फ्लाई 1999 में जीतता है और 2011 तक पंजाब में नंबर वन बन जाता है। सर्वश्रेष्ठ टीम गबरू गैंग सबकी पसंदीदा बन जाती है। लेकिन किस्मत में कुछ और लिखा रहता हैं। 2011 में राजबीर दिल्ली शहजादे टीम के हैरी से फाइनल में हार जाता है क्योकि उसका ध्यान लड़की की तरफ चला जाता है। उदय के साथ लड़ाई के बाद राजबीर खेल छोड़ देता है। और गबरू गैंग टूट जाती हैं। लेकिन तकदीर एक बार फिर से पतंग उड़ाने के लिए मजबूर करती हैं। जो कहानी में एक नया मोड़ जाती हैं। गबरू गैंग को एकसाथ लंबी लड़ाई लड़नी होगी और पंजाबी की सबसे प्रतिष्ठित टीम को हराना होगा। गबरू गैंग ये प्रतियोगिता जीत पाएगी की नहीं ये तो आपको फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

गबरू गैंग रिव्यू (Gabru Gang Movie Review In Hindi)-

फिल्म में कलाकारों की बेहतरीन एक्टिंग है। फिल्म में राजबीर का मुख्य किरदार अभिषेक दुहान ने बहुत ही अच्छी तरह निभाया हैं। फिल्म की कहानी भी काफी ज्यादा बेहतरीन हैं। यदि आप भी खेल से जुडे़ फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो आपको ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए, आपका दिल खुश हो जाएगा।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story