×

Gandhi Godse Ek Yudh: फिल्म 'गांधी गोडसे एक युद्ध' की स्क्रीनिंग पर मुंबई में बवाल, डायरेक्टर के सामने दिखाए गए काले झंडे

Gandhi Godse Ek Yudh: पठान विवाद के बाद एक और फिल्म को लेकर विवाद होते देखा जा रहा है। दरअसल राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) की अपकमिंग फिल्म 'गांधी गोडसे एक युद्ध' (Gandhi Godse Ek Yudh) का जमकर विरोध हो रहा है।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 22 Jan 2023 5:33 AM GMT
Gandhi Godse Ek Yudh Movie
X

Gandhi Godse Ek Yudh (Image: Social Media)

Gandhi Godse Ek Yudh: पठान विवाद के बाद एक और फिल्म को लेकर विवाद होते देखा जा रहा है। दरअसल राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) की अपकमिंग फिल्म 'गांधी गोडसे एक युद्ध' (Gandhi Godse Ek Yudh) का जमकर विरोध हो रहा है। बीते दिन मुंबई में भी इस फिल्म का जमकर विरोध किया गया। बता दें 26 जनवरी को राजकुमार संतोषी की फिल्म 'गांधी गोडसे एक युद्ध' रीलीज होने अली है। लेकिन उससे ठीक पहले इस फिल्म को लेकर विवाद हो रहे।

डायरेक्टर के सामने दिखाए गए काले झंडे

गांधी गोडसे एक युद्ध फिल्म का जमकर विरोध किया जा रहा है। दरअसल मध्य प्रदेश के बाद अब मुंबई में भी इस फिल्म का जमकर विरोध हुआ है। बता दें बीते दिन मुंबई के एक थिएटर में फिल्म 'गांधी गोडसे एक युद्ध की स्क्रीनिंग के दौरान काफी हंगामा किया गया। यहां स्क्रीनिंग से जुड़ी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया में बैठे कुछ अज्ञात लोग उठकर खड़े हो गए और फिल्म का विरोध करने लगे। वहीं प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे दिखाते हुए जोर-जोर से गांधी ज़िंदाबाद' के नारे लगाए।

जमकर किया गया विरोध

दरअसल विरोध करने वाले लोगों का कहना था कि फिल्म में महात्मा गांधी को नीचा दिखाया गया है और जबकि उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे को अच्छा। इस तरह की हरकत को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बता दें ये बवाल तब हुआ जब फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी भी वही मौजूद थे।



जानकारी के लिए बता दें अंधेरी इलाके में स्थित एक थिएटर में फिल्म की कुछ अनदेखे फुटेज और डायलॉग्स की स्क्रीनिंग रखी गई थी। लेकिन मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस भी फौरन मौके पर‌ पहुंच गई और तब उन्होंने स्थिति को अपने‌ नियंत्रण में लिया। वहीं डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के साथ एक्टर दीपक अंतानी और फिल्म के एसोसिएट प्रोड्यूसर ललित श्याम टेकचंदानी भी वही मौजूद थे।

26 जनवरी को रीलीज होने वाली है ये फिल्म

दरअसल ट्रेलर रिलीज के बाद हर तरफ राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) की 'गांधी गोडसे एक युद्ध' (Gandhi Godse Ek Yudh) की चर्चा हो रही है। वहीं गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी के मौके पर 'गांधी गोडसे एक युद्ध' फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें इस फिल्म में महात्मी गांधी के किरदार में गुजराती फिल्म डायरेक्टर दीपक अंतानी नजर आने वाले हैं वहीं नाथूराम गोडसे का किरदार चिन्मय मंडेलकर ने निभाया है। दरअसल इस फिल्म में राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा संतोषी भी अपना डेब्यू करती नजर आएंगी।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story