×

Gandhi Jayanti 2023: गांधी पर बनी बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की ये फिल्में, जो दिखाती है बापू का असल इतिहास

Watch Mahatma Gandhi Movie: आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस हम आपको गांधी जी पर बनी बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की उन फिल्मों के बारे में बताएंगे हैं, जो आपको जरूर देखनी चाहिए।

Ruchi Jha
Published on: 2 Oct 2023 1:15 AM GMT (Updated on: 2 Oct 2023 1:15 AM GMT)
Gandhi Jayanti 2023: गांधी पर बनी बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की ये फिल्में, जो दिखाती है बापू का असल इतिहास
X

Watch Mahatma Gandhi Movie: आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस हम आपको गांधी जी पर बनी बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की उन फिल्मों के बारे में बताएंगे हैं, जो आपको जरूर देखनी चाहिए। हर साल 2 अक्टूबर को देशभर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्मदिवस मनाया जाता है। इस दिन बापू मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म हुआ था। इस साल गांधी जी की 154वीं जन्म जयंती मनाई जाएगी। गांधी जी का भारत की आजादी में एक अहम योगदान रहा था। ऐसे में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में भी महात्मा गांधी और आजादी में उनके योदगान को लेकर कई फिल्में बनाई गई हैं, जिनके बारे में हम आज आपको बताने जा रहे हैं।

हॉलीवुड फिल्म 'गांधी'

मोहनदास करमचंद गांधी पर बनी फिल्म 'गांधी' अब तक 8 ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुकी है। यह फिल्म साल 1982 में रिलीज हुई थी, जिसे डायरेक्ट किया था रिचर्ड एटनबरो ने। इस फिल्म में गांधी जी का लीड रोल ब्रिटिश एक्टर बेन किंग्सले ने निभाया था। अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं, तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं।

हॉलीवुड फिल्म 'नाइन ऑवर्स टू रामा'

फिल्म 'नाइन ऑवर्स टू रामा' महात्मा गांधी की हत्या और नाथूराम गोडसे की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म में नाथूराम गोडसे की जिंदगी के वो 9 घंटे दिखाए गए हैं, जिसमें उन्होंने गांधी को मारने का प्लान बनाया था। इस फिल्म में नाथूराम का किरदार जर्मन के एक्टर होर्स्ट बुचहोल्ज ने निभाया था। साल 1963 में रिलीज हुई इस फिल्म को आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं।

बॉलीवुड फिल्म 'हे राम'

इस फिल्म की कहानी भी महात्मा गांधी की हत्या पर आधारित है। फिल्म में गांधी की हत्या से जुड़े सारे पहलू दिखाए गए हैं। इस फिल्म में गांधी जी का किरदार में बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने निभाया था। साल 2000 में रिलीज हुई इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह के अलावा शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, अतुल कुलकर्णी, गिरीश कर्नाड और ओमपुरी भी अहम भूमिका में थे। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते है।

बॉलीवुड फिल्म 'द मेकिंग ऑफ महात्मा गांधी'

साल 1996 में रिलीज हुई इस फिल्म में एक्टर रजित कपूर ने महात्मा गांधी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में रजित कपूर को उनकी शानदार एक्टिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। फिल्म में महात्मा गांधी के जीवन के 21 वर्षों को दिखाया गया है, जो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में बिताए थे। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं।

बॉलीवुड फिल्म 'गांधी माई फादर'

साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'गांधी माई फादर' में महात्मा गांधी की हत्या और उनके संघर्ष से परे उनके निजी जीवन को दिखाया गया है। फिल्म में दर्शन जरीवाला ने बापू का किरदार निभाया है और अक्षय खन्ना ने हीरालाल गांधी (महात्मा गांधी के बेटे) का रोल निभाया था। इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर मौजूद है।


Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story