×

Ganesh Chaturthi 2023: इन बॉलीवुड सितारों के घर हुआ बप्पा का आगमन, ढोल-नगाड़ों पर जमकर थिरके स्टार्स

Ganesh Chaturthi 2023: पूरे देशभर में आज गणेश चतुर्थी की रौनक देखने को मिल रही है।

Shivani Tiwari
Written By Shivani Tiwari
Published on: 19 Sep 2023 10:09 AM GMT (Updated on: 19 Sep 2023 10:18 AM GMT)
Ganesh Chaturthi 2023
X

Ganesh Chaturthi 2023 (Photo- Social Media)

Ganesh Chaturthi 2023: पूरे देशभर में आज गणेश चतुर्थी की रौनक देखने को मिल रही है। अब आने वाले 10 दिनों तक पूरा देश गणपति बप्पा की पूजा अर्चना में डूबा दिखेगा। जगह-जगह पंडाल सज चुके हैं, वहीं जो लोग अपने घरों में बप्पा को विराजमान करते हैं, उनके घरों में भी बप्पा पधार चुके हैं। गणेश चतुर्थी की रौनक मनोरंजन जगत में भी खूब देखने को मिलती है। इंडस्ट्री के कई एक्टर्स अपने घरों में बप्पा का स्वागत करते हैं, और पूजा अर्चना करने के बाद उनका विसर्जन कर देते हैं। आइए आपको दिखाते हैं कि इस साल किन अभिनेताओं के घर बप्पा का आगमन हुआ है।

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हर त्योहार ही बड़े धूमधाम से मनाती हैं। वह पिछले कई सालों से बप्पा का स्वागत करती आ रहीं हैं और अब इस बार फिर उन्होंने बप्पा का वेलकम किया है। शिल्पा शेट्टी ने अपनी एक फैमिली पिक्चर शेयर की है, जिसमें उनका परिवार बप्पा की पूजा करते दिख रहा है। इस तस्वीर को शेयर कर शिल्पा ने अपने चाहने वालों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं भी दी हैं।


नील नितिन मुकेश

अभिनेता नील नितिन मुकेश के घर भी गणपति बप्पा पधार चुके हैं। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बप्पा के आगमन को खुशी में एक फैमिली फोटो शेयर की है। नील नितिन मुकेश पिछले कई सालों से बप्पा को अपने घर लाते हैं और कुछ दिनों तक उनकी सेवा करने के बाद उनका विसर्जन कर देते हैं।

गोविंदा

बॉलीवुड अभिनेता बप्पा के घर भी गणपति बप्पा का आगमन हो चुका है, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह गणपति बप्पा की पूजा करते दिख रहे हैं।

भारती सिंह

मनोरंजन जगत की कॉमेडी क्वीन कहलाने वाली भारती सिंह भी बप्पा को अपने घर लेकर आईं हैं। उन्होंने ढोल नगाड़ों के साथ बप्पा का स्वागत किया।

अर्पिता खान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर भी हर साल गणपति बप्पा पधारते हैं। इन साल भी उन्होंने अपने घर पर बप्पा का बहुत ही धूमधाम से स्वागत किया। अर्पिता खान के घर बहुत से सितारे बप्पा का दर्शन करने पहुंच रहें हैं।

शरद मल्होत्रा

मनोरंजन जगत के जाने माने अभिनेता शरद मल्होत्रा ने भी अपने घर पर बप्पा का स्वागत किया। वे नंगे पांव बप्पा को लेने पहुंचें।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story