×

Ganesh Chaturthi 2023: मुकेश अंबानी के घर पधारे बप्पा, सेलेब्स की उमड़ी भीड़, जानिए कौन लूट ले गया महफिल

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी की धूम पूरे देशभर में देखने को मिल रही है। जब से बप्पा का आगमन हुआ है, तब से देश का पूरा माहौल ही बदल गया है, हर जगह बप्पा के आने से खुशहाली छाई हुई है।

Shivani Tiwari
Written By Shivani Tiwari
Published on: 20 Sep 2023 5:52 AM GMT
Ganesh Chaturthi 2023
X

Ganesh Chaturthi 2023 (Photo- Social Media)

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी की धूम पूरे देशभर में देखने को मिल रही है। जब से बप्पा का आगमन हुआ है, तब से देश का पूरा माहौल ही बदल गया है, हर जगह बप्पा के आने से खुशहाली छाई हुई है। लोग बप्पा की सेवा सत्कार में जुट चुके हैं। वहीं बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर भी बप्पा पधारे हैं। मुकेश अंबानी के घर पर बप्पा का स्वागत बड़े ही धूमधाम से किया गया। अंबानी परिवार के घर पर पधारे गणपति बप्पा का दर्शन करने बॉलीवुड के लगभग सभी सेलेब्स पहुंचें। पूरी रात अंबानी परिवार के घर पर सितारों का आना जाना लगा रहा है, सज धज कर पहुंचें, बॉलीवुड सितारों ने गणेशोत्सव में एक अलग ही रौनक बढ़ा दी।

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहीं तस्वीरें

अंबानी परिवार द्वारा जब भी किसी फंक्शन का आयोजन होता है, तो बहुत ही ग्रैंड होता है। बड़े से बड़े सितारे फंक्शन में शरीक होते हैं और लगभग एक हफ्ते तक फंक्शन की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाएं रहते हैं और अब फिर पूरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अंबानी परिवार द्वारा आयोजित हुए गणेशोत्सव की तस्वीरें और वीडियो देखने को मिल रहीं हैं। गणपति बप्पा का दर्शन करने पहुंचें सभी सितारों में से कुछ सितारों की सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही चर्चा हो रही है, आइए आपको बताते हैं कि किन सितारों का लुक सुर्खियों में बना हुआ है।

आराध्या और ऐश्वर्या राय बच्चन

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अंबानी परिवार के हर फंक्शन में जरूर पहुंचती हैं। वहीं अब वह अंबानी परिवार के घर भी गणपति बप्पा का दर्शन करने पहुंचीं, उनके साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी दिखाई दी। इस दौरान ऐश्वर्या और आराध्या ने जो आउटफिट कैरी किया हुआ था, वह लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। दोनों ने मैचिंग करते हुए पंजाबी लुक रखा था, जिसमें ये मां बेटी जच रही थी। हालांकि फिर भी कुछ लोग आराध्या को उनके हेयर स्टाइल की वजह से ट्रोल कर रहें हैं।

शाहरुख खान और फैमिली

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान भी अंबानी परिवार के घर पहुंचें, उनके साथ उनकी पूरी फैमिली दिखाई दी। खान साहब और उनकी फैमिली का रॉयल अंदाज देखते बन रहा था। शाहरुख खान ने अपने पूरे परिवार संग मीडिया से जमकर तस्वीरें खिंचवाई। वहीं बेटी सुहाना खान के खूबसूरत लुक ने हर किसी को अपना दीवाना बना लिया है।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड के खूबसूरत कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने भी अपनी मौजूदगी से गणेशोत्सव में चार चांद लगा दिया। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जैसे ही पहुंचें, एक ही झटके में उन्होंने सबका ध्यान आकर्षित कर लिया। दोनों एकसाथ बेहद प्यारे लग रहे थे।

करिश्मा कपूर


90 दशक में पर्दे पर अपनी खूबसूरती से लोगों के दिलों को धड़काने वाली अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने भी अपनी खूबसूरती से लाइमलाइट लूट ली। करिश्मा कपूर गणपति बप्पा का दर्शन करने अपनी मां के साथ पहुंचीं। नेटीजेंस करिश्मा कपूर के लुक की खूब तारीफ कर रहें हैं।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट जहां भी जाती हैं, सबकी निगाहें उन्हीं पर टिक जाती हैं। ऐसा ही कुछ अंबानी परिवार के इस फंक्शन में हुआ। आलिया भट्ट एथनिक लुक में नजर आईं। उन्होंने डायरेक्टर अयान मुखर्जी संग मीडिया को जमकर पोज दिया। आलिया के लुक की यूजर्स तारीफ करते नहीं थक रहें हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी

बॉलीवुड के बेहद ही प्यारे कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने भी अपनी मौजूदगी से फंक्शन में समां बांध दिया। इस दौरान सिद्धार्थ और कियारा दोनों का फुल ट्रेडिशनल अवतार देखने को मिला।दोनों एकसाथ बहुत ही खूबसूरत लग रहे थे। दोनों एकसाथ बहुत ही खूबसूरत लग रहे थे।

मौनी रॉय और दिशा पाटनी

मौनी रॉय और दिशा पाटनी बी टाउन की बेस्ट फ्रेंड हैं, इन दोनों ने भी अंबानी परिवार के घर एकसाथ शिरकत की। दिशा ने जहां साड़ी में अपनी परफेक्ट कमरिया फ्लांट की, वहीं मौनी रॉय ने भी अपना रॉयल अंदाज दिखाया। दोनों ने एकसाथ मीडिया से तस्वीरें भी खिंचवाई।

इन सितारों के अलावा रश्मिका मंदाना, भाग्यश्री, जूही चावला, रवीना टंडन अपनी बेटी के साथ, सारा अली खान, अथिया शेट्टी, जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे, सलमान खान, श्रद्धा कपूर समेत तमाम एक्टर्स पहुंचें, जिनकी तस्वीरें खूब शेयर की जा रहीं हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story