×

जब इस अंदाज में दीपिका ने किया विन डीजल का स्वागत, तो छा गई उनके चेहरे पर खुशी

By
Published on: 12 Jan 2017 7:07 AM GMT
जब इस अंदाज में दीपिका ने किया विन डीजल का स्वागत, तो छा गई उनके चेहरे पर खुशी
X

deepika

मुंबई: बॉलीवुड मस्तानी दीपिका पादुकोण अपना कातिलाना जादू दिखाने की तैयारी कर चुकी हैं। जी हां, दीपिका पादुकोण की हॉलीवुड फिल्म ‘एक्सएक्सएक्स : रिटर्न ऑफ जैंडर केज’ में हॉलीवुड स्टार्स के साथ नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर और फोटोज को देखकर पता चल रहा है कि इस फिल्म में दीपिका पादुकोण जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आएंगी।

आगे की स्लाइड में देखिए क्यों आई विन डीजल के चेहरे पर ख़ुशी

deepika

मस्तानी दीपिका ने अपने को-एक्टर विन डीजल से प्रॉमिस किया था कि इंडिया आने पर वह उनका शानदार स्वागत करेंगी। खास बात तो यह रही कि दीपिका ने इसे पूरा करके भी दिखाया।

आगे की स्लाइड में देखिए किस तरह दीपिका ने करवाई तैयारियां

deepika

हाल ही में जब विन डीजल दीपिका के साथ अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘एक्सएक्सएक्स : रिटर्न ऑफ जैंडर केज’ का प्रमोशन करने के लिए इंडिया पहुंचे, तो दीपिका ने काफी भव्य तरीके से उनका स्वागत करवाया। विन डीजल के स्वागत में इंडियन कल्चर के हिसाब से बैंड-बाजे की भी व्यवस्था की गई थी।

आगे की स्लाइड में देखिए विन डीजल के स्वागत की फोटोज

deepika

अपने स्वागत में हुए इस शानदार तरीके से विन डीजल काफी खुश नजर आ रहे थे। उनके चेहरे की ख़ुशी यह अपने आप बयां कर रही थी। बता दें कि विन डीजल दीपिका पादुकोण के साथ 'कॉफी विद करण' के लिए भी शूटिंग करेंगे।

आगे की स्लाइड में देखिए विन डीजल के स्वागत का वीडियो



यह फिल्म 14 जनवरी, 2017 को रिलीज होगी। दीपिका इस फिल्म में विन डीजल के साथ सेरेना अंगर के रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म में रूबी रोज, सैमुअल एल जैक्सन, डॉनी येन और टोनी जा जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं। फिल्म ‘एक्सएक्सएक्स : रिटर्न ऑफ जैंडर केज’ को डीजे क्रूसो ने डायरेक्ट किया है।

Next Story