×

Al Pacino: 83 साल के एक्टर अल पचीनो का 29 साल की गर्लफ्रेंड संग हुआ ब्रेकअप, हाल ही में दिया था उनके बच्चे को जन्म

Hollywood Actor Al Pacino: हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अल पचीनो को लेकर एक बेहद ही बड़ी खबर सामने आ रही है, दरअसल 83 साल के अभिनेता ने अपनी 29 साल की गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया है। जी हां!!

Shivani Tiwari
Written By Shivani Tiwari
Published on: 7 Sep 2023 6:46 AM GMT
Hollywood Actor Al Pacino and Noor Alfallah
X

Hollywood Actor Al Pacino and Noor Alfallah (Photo- Social Media)

Click the Play button to listen to article

Hollywood Actor Al Pacino: हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अल पचीनो को लेकर एक बेहद ही बड़ी खबर सामने आ रही है, दरअसल 83 साल के अभिनेता ने अपनी 29 साल की गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया है। जी हां!! अल पचीनो और उनकी 29 साल की गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह ने अपनी राहें जुदा कर ली है, इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हल्ला मच गई है।

तीन नहीं पहले ही नूर ने अल पचीनो के बच्चे को दिया था जन्म

अभिनेता अल पचीनो ने जब ऐलान किया था कि वह और उनकी 29 साल की गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह पैरेंट्स बनने जा रहें हैं, तो इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। नूर ने तीन महीने पहले ही एक बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने रोमन पचीनो रखा है। जहां अभिनेता अल पचीनो का यह चौथा बच्चा है, वहीं नूर का यह पहला बच्चा है।


नूर ने अल पचीनो के खिलाफ दायर किया केस

नूर अल्फल्लाह अभिनेता अल पचीनो से अलग होते ही एक बड़ा कदम भी उठा लिया, जी हां बच्चे की कस्टडी के लिए उन्होंने अल पचीनो के खिलाफ केस भी दायर कर दिया है। नूर का कहना है कि अगर अल पचीनो उनके बच्चे की जिम्मेदारी उठाए तो कस्टडी दोनों की हो सकती है। फिलहाल अभी कोर्ट की ओर से कुछ फैसला नहीं लिया गया है।

साल 2022 में एक दूसरे के करीब आए थे नूर और अल पचीनो

अभिनेता अल पचीनो और नूर साल 2022 में एक-दूसरे के करीब आए थे। इनके रिलेशनशिप की अफवाह तब उड़ी जब दोनों को पहली बार डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। इसके बाद कई बार फिर दोनों को एकसाथ स्पॉट किया गया, वहीं धीरे-धीरे इन्होंने अपनी दोस्ती को प्यार का नाम दे दिया।

चार बच्चों के पिता है एक्टर अल पचीनो

शायद ही ऐसा कोई होगा, जो हॉलीवुड स्टार अल पचीनो का दीवाना नहीं होगा, अभिनेता ने अपनी एक्टिंग के दम पर दुनियाभर में अपनी पहचान बना ली। बता दें कि अल पचीनो चार बच्चों के पिता हैं। जी हां!! उनकी पहली एक्स गर्लफ्रेंड जन टैरंट से एक बेटी है, जिसका नाम जूली मैरी है, वहीं इसके बाद अल पचीनो, बेवर्ली डी एंजेलो के साथ रिलेशनशिप में थे, अल पचीनो और बेवर्ली की ट्विंस बेटियां एंटोन और ओलिविया हैं। बेवर्ली से ब्रेकअप के बाद वह नूर अल्फल्लाह को डेट कर रहे थे, जिससे उनका एक बेटा हुआ और अब उनसे भी अल पचीनो का ब्रेकअप हो चुका है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story