×

Indian Cricketers Girlfriend: इंडियन क्रिकेटर्स की खूबसूरत गर्लफ्रेंड, आइए जाने इनके बारे में

Indian Cricketers Girlfriend: भारत में सबसे ज्यादा लव कनेक्शन भारतीय क्रिकेटरों और बॉलीवुड सेलिब्रिटिज का है। ये सेलिब्रिटिज अधिकतर सुर्खियों में रहते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 7 Aug 2022 9:34 AM GMT
Indian Cricketers Girlfriend
X

भारतीय क्रिकेटर्स की खूबसूरत गर्लफ्रेंड (फोटो-सोशल मीडिया)

Indian Cricketers Girlfriend: भारत में सबसे ज्यादा लव कनेक्शन भारतीय क्रिकेटरों और बॉलीवुड सेलिब्रिटिज का है। ये सेलिब्रिटिज अधिकतर सुर्खियों में रहते हैं। जिनमें से ज्यादातर लोगों की शादी हो गई हैं तो वहीं कई लिव इन रिलेशनशिप में है। आइए आपको इन लव कपल्स के बारे में बताते हैं।

भारतीय क्रिकेटर्स गर्लफ्रेंड
Young Indian Cricketers Girlfriends

1. ऋषभ पंत प्रेमिका

Rishabh Pant girlfriend

ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के मौजूदा कप्तान हैं। वह सभी प्रारूपों में राष्ट्रीय टीम के विकेटकीपर भी हैं। ऋषभ पंत बेहद खूबसूरत ईशा नेगी को डेट कर रहे हैं। इस कपल ने जनवरी 2019 में एक साथ एक तस्वीर पोस्ट करके अपने रिलेशन को ऑफिशियल बना दिया।

देहरादून की रहने वाली ईशा नेगी पेशे से मशहूर इंटीरियर डेकोर डिजाइनर हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा दिल्ली और नोएडा में पूरी की है। ईशा नवी मुंबई में रहती हैं। वहीं से ईशा अपना बिजनेस संभालती हैं।

2. शुभमन गिल गर्लफ्रेंड
Shubman Gill girlfriend

फोटो-सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल इंडियन क्रिकेट टीम के काफी फेमस क्रिकेटर के तौर पर जाने जाते हैं। क्रिकेटर शुभमन ने अपनी काबिलियत के दम पर कई मैचों में भारत को जीत दिलाई। शुभमन गिल आईपीएल (IPL) टीम का भी हिस्सा रहे हैं। शुभमन गिल अधिकतर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चे में रहते हैं।

3. ईशान किशन गर्लफ्रेंड
Ishan Kishan girlfriend

अदिति हुंडिया मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज ईशान किशन की गर्लफ्रेड हैं। ईशान किशन इंडियन क्रिकेट टीम के जाने-माने क्रिकेटर हैं। उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया राजस्थान की एक खूबसूरत लड़की हैं। सन् 2017 में अदिति FBB कलर्स फेमिना मिस इंडिया राजस्थान का खिताब जीता था। ईशान किशन और अदिति हुंडिया के रिलेशनशिप को लेकर काफी समय से बहुत कयास लगाए जा रहे हैं। पर अभी तक दोनों ने अपनी रिलेशनशिप के बारे में कंफर्म नहीं किया है।

4. केएल राहुल गर्लफ्रेंड अथिया
KL Rahul girlfriend

फोटो-सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और केएल राहुल की गर्लफ्रेंड अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल बना चुके हैं। जल्द ही अथिया और केएल राहुल शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

बीते 2 साल से ज्यादा समय से केएल राहुल और अथिया एक साथ रिलेशनशिप में हैं। बता दें, केएल राहुल पंजाब किंग्स टीम के वर्तमान कप्तान हैं और भारत के सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं।

5. राहुल चाहर गर्लफ्रेंड
Rahul Chahar girlfriend

मुंबई इंडियंस के स्पिन ऐस राहुल चाहर की गर्लफ्रेंड ईशानी थी जोकि अब पत्नी बन गई हैं। भारतीय क्रिकेटर राहुल चाहर अपनी मंगेतर ईशानी जौहर के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। ईशानी पेशे से फैशन डिजाइनर हैं।



Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story