×

हैरी मेटस सेजल 4 अगस्त को होगी रिलीज, फिलहाल देखिए ट्रेलर

suman
Published on: 22 July 2017 4:58 AM GMT
हैरी मेटस सेजल 4 अगस्त को होगी रिलीज, फिलहाल देखिए ट्रेलर
X

मुंबई: शाहरुख खान व अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह एक लव स्टोरी फिल्म होगी। फिल्म में अनुष्का का नाम सेजल है, जबकि शाहरुख खान पंजाबी लड़के हरिंदर उर्फ हैरी का रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख एक टूरिस्ट गाइड के रोल में हैं।

आगे...

फिल्म की कहानी तब दिलचस्प हो जाती है जब हैरी सेजल की इंगेजमेंट रिंग को ढूंढने उनके साथ निकलते हैं। इसी दौरान सेजल को हैरी का साथ पसंद आने लगता है

आगे...

इस रोमांटिक फिल्म की शूटिंग प्राग, एम्सटर्डम, लिस्बन और बुडापेस्ट में हुई है। अनुष्का और शाहरुख तीसरी बार साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने रब ने बना दी जोड़ी और जब तक है जान जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। जब हैरी मेट सेजल 4 अगस्त को रिलीज होगी।

suman

suman

Next Story