×

Jackie Shroff Barefoot Mumbai : अयोध्या से रामलला की मूर्ति लेकर नंगे पैर मुंबई पहुंचे जैकी श्रॉफ, लोगों ने कहा- 'रिस्पेक्ट और बढ़ गई'

Jackie Shroff Barefoot Mumbai : 22 जनवरी का दिन राम भक्तों के लिए बहुत ही खास है। बता दें कि अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू होते ही पूरे देश में जश्न का माहौल बन गया।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 23 Jan 2024 11:15 AM GMT
Jackie Shroff Barefoot Mumbai
X

Jackie Shroff Barefoot Mumbai (Photos - Social Media)

Jackie Shroff Barefoot Mumbai : अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा पूरा देश राममय हो गया है। प्रभु श्रीराम के दर्शन होते ही ऐसा लगा जैसे एक नए युग की शुरुआत हुई है। 22 जनवरी का दिन राम भक्तों के लिए बहुत ही खास है। बता दें कि अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू होते ही पूरे देश में जश्न का माहौल बन गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री मिलकर पूजा अर्चना किए। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मेयर आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं। इस समारोह का हिस्सा बनने के लिए हिंदी और साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स सुबह से ही पहुंच थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसी बीच एक्टर जैकी श्रॉफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है जिसमें वह बिना चप्पल के दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो हुआ वायरल

बता दें कि एक्टर जैकी श्रॉफ अलग-अलग चीजों को लेकर अक्सर ही सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते हैं। इसी बीच अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह पोछा लगाते हुए नजर आ रहे थे। जिसके बाद उनके कई सारे वीडियो वायरल हुई। अब एक बार फिर उनका एक नया वीडियो सामने आया है। इसमें वह मुंबई के एयरपोर्ट पर नंगे पैर दिखाई दिए। इस दौरान वह हाथों में भगवान श्री राम की मूर्ति लिए हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ विवेक ओबरॉय भी हैं, जिन्होंने बताया की जैकी श्रॉफ यहां से भी नंगे पैर गए थे और वहां से भी नंगे पैर ही लौटे हैं।



यूजर ने किया ये कमेंट

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही इस वीडियो ने राम भक्तों का दिल जीत लिया है। लोग जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में कमेंट करते हुए यूजर ने लिखा भक्ति में शक्ति होती है, तो वहीं दूसरे ने लिखा जैकी श्रॉफ के लिए रिस्पेक्ट और बढ़ गई।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story