×

Janhvi Kapoor & Shikhar Pahariya: डेटिंग अफवाहों के बीच जाह्नवी और शिखर को लंच डेट पर किया गया स्पॉट, वीडियो वायरल

Janhvi Kapoor & Shikhar Pahariya : बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का अफेयर लंबे समय से शिखर पहाड़िया के साथ होने की बात कही जाती है। दोनों को कहीं मौके पर साथ देखा जाता है लेकिन फिर भी इन्होंने अब तक अपने रिश्ते के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया है। एक बार फिर इन्हें साथ देखा गया और यह चर्चा का विषय बन गए है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 12 Nov 2023 2:30 AM GMT (Updated on: 12 Nov 2023 2:30 AM GMT)
Janhvi Kapoor & Shikhar Pahariya
X

Janhvi Kapoor & Shikhar Pahariya

Janhvi Kapoor & Shikhar Pahariya : बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर लाखों युवा दिलों पर राज करने वाली स्टार किड्स में से एक हैं। बता दें कि जाह्नवी का जन्म 6 मार्च साल 1997 को मुंबई (महाराष्ट्र) में हुआ था जो कि मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी हैं। उन्होंने साल 2018 में करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म "धड़क" से डेब्यू किया था। इस फिल्म में ईशान खट्टर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म रोमांटिक और ड्रामा से भरपूर था जो दो युवा लोगों के प्यार और समस्याओं की कहानी को दिखाता है। इस मूवी के सॉन्ग बहुत लोकप्रिय हुए थे। वहीं, जाह्नवी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। हालांकि, वो हमेशा ही मीडिया में छाई रहती हैं लेकिन इस बार वो अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। आइए जानते हैं विस्तार से..

वीडियो हो रहा वायरल

दरअसल, हाल ही में एक रेस्टोरेंट के बाहर एक्ट्रेस को उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट किया गया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें जाह्नवी रेड कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इस दौरान वो बिल्कुल सिंपल लुक और खुले बालों में कहर ढा रही थी। उन्होंने एक पर्स भी कैरी कर रखा था, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। वहीं, शिखर पहाड़िया ब्राउन शर्ट और ब्लू जिंस में नजर आए हैं। साथ ही उन्होंने ब्लैक गॉगल्स भी लगा रखा था। वीडियो को दोनों के रिलेशनशिप की बातें तेज हो गई हैं। फिलहाल, कपल की तरफ से इसपर किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है।



फैंस ने दिए रिएक्शन

हालांकि, दोनों की ओर से उनके रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिए गए हैं लेकिन दोनों एक-दूसरे के साथ आए-दिन स्पॉट किए जाते हैं। बता दें कि इससे पहले मनीष मल्होत्रा के घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़े-बड़े सेलिब्रिटी पहुंचे थे। इस दौरान जाह्नवी और शिखर भी पार्टी में शामिल हुए थे। जिसमें उनकी क्यूटनेस को फैंस द्वारा खुब पसंद किया जा रहा है। प्रसंशक दोनों की जोड़ी को खुब पसंद कर रहे हैं और अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

जाह्नवी कपूर का वर्कफ्रंट

वहीं, जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म'बवाल'में नजर आने वाली हैं। जिसमें वरुण धवन बतौर मुख्य अभिनेता नजर आने वाले हैं। बता दें कि एक्ट्रेस अपने फिल्मी करियर के दौरान मिली, गुडलक जेरी, गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में काम कर चुकी हैं। जिसे उनके दर्शकों का खुब प्यार मिला है। वहीं, फिल्म धड़क के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के लिए जी सिने पुरस्कार भी मिल चुका है।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story