×

Janhvi Kapoor Boyfriend: करोड़ो के मालिक हैं जान्हवी कपूर के ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया, जीते हैं बेहद लग्जिरियस लाइफ

Janhvi Kapoor Boyfriend: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया काफी समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। आइए आज हम आपको बताते हैं शिखर पहाड़िया कितनी संपत्ति के मालिक हैं?

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 6 March 2024 9:26 AM GMT
Janhvi Kapoor Boyfriend
X

Janhvi Kapoor Boyfriend (Image Credit: Social Media)

Janhvi Kapoor Boyfriend: बॉलीवुड की लिजेंड्री एक्ट्रेस रह चुकीं श्रीदेवी और फिल्म मेकर बोनी कपूर की लाडली बेटी जान्हवी कपूर पिछले कुछ सालों से अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग स्पॉट की जाती हैं। हालांकि, दोनों ने कभी पब्लिकली अपने रिश्ते को एक्सेप्ट नहीं किया है। लेकिन जाहिर है दोनों एक-दूसरे को काफी सालों से डेट कर रहे हैं। वहीं फैंस को भी दोनों की जोड़ी खूब पसंद आती है। बता दें कि जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर एक्टर नहीं हैं बल्कि वह राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में फैंस शिखर पहाड़िया के बारे में हर एक चीज जानने के लिए उत्सुक रहते हैं, तो आइए आज हम आपको बताते हैं जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया कितनी लग्जिरियस लाइफ जीते हैं और उनकी कुल संपत्ति क्या है?

कौन हैं शिखर पहाड़िया?

जान्हवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। दरअसल, शिखर के नाना महाराष्ट्र के पूर्व मुख्मंत्री थे, जिनका नाम सुशील कुमार शिंदे था। शिखर की बात करें, तो 26 साल की उम्र में शिखर यंग बिजनेसमैन बन चुके हैं। इसके अलावा वह एक प्रोफेशनल पोलो प्लेयर भी हैं।


कब से रिलेशनशिप में हैं शिखर-जान्हवी?

बता दें कि शिखर और जाह्नवी दोनों एक ही स्कूल में पढ़े हैं और तभी से दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। दोनों ने साथ में हाईस्कूल तक भी पढ़ाई की है। पिछले लंबे समय से दोनों के अफेयर की खबरें सामने आ रही हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। खबरें तो यह भी है कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। हालांकि, इन खबरों पर अभी तक शिखर और जान्हवी की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।


शिखर पहाड़िया की टोटल नेट वर्थ

शिखर की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें, तो उन्हें पोलो खेलने का शौक बचपन से ही रहा है। वह भारत की राष्ट्रीय पोलो टीम के सदस्य हैं और उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भाग भी लिया है। शिखर एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। उन्होंने 'वधावन ग्लोबल कैपिटल लंदन' नाम की कंपनी में निवेश विश्लेषक के तौर पर काम किया है। इसके अलावा वह अपने परिवार के व्यवसाय में शामिल रहते हैं, जो एक प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी है। वहीं, उन्होंने खुद भी एक स्टार्टअप में 'इंडियन विन' नाम की कंपनी शुरू की है, जो एंटरटेनमेंट और गेमिंग के आधार पर एप्लीकेशन डेवलप करती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिखर पहाड़िया करीब 10 मिलियन डॉलर यानी 84 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story