×

Janhvi Kapoor: जीनत अमान ने लगाया जान्हवी कपूर पर चोरी का आरोप

Janhvi Kapoor and Zeenat Aman: बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर अक्सर ही सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि इस बार वह ऐसी वजह से चर्चा का विषय बनीं हुईं हैं, जिसपर आप यकीन ही नहीं कर पाएंगे।

Shivani Tiwari
Written By Shivani Tiwari
Published on: 8 Oct 2023 12:21 PM GMT
Janhvi Kapoor: जीनत अमान ने लगाया जान्हवी कपूर पर चोरी का आरोप
X

Janhvi Kapoor and Zeenat Aman (Photo- Social Media)

Janhvi Kapoor and Zeenat Aman: बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर अक्सर ही सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि इस बार वह ऐसी वजह से चर्चा का विषय बनीं हुईं हैं, जिसपर आप यकीन ही नहीं कर पाएंगे। जी हां!! दरअसल अभिनेत्री जान्हवी कपूर पर चोरी का इल्जाम लगा है और ये इल्जाम कोई और नहीं बल्कि दिग्गज अदाकार जीनत अमान ने लगाया है।

जान्हवी कपूर ने जीनत अमान की चुराई कीमती चीज

बॉलीवुड दिवा जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही अपने नए पोस्ट साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देख जीनत अमान उनपर चोरी का आरोप लगा बैंठी। जान्हवी कपूर के उस वीडियो के बारे में बताएं तो वह वीडियो में व्हाइट कलर की खूबसूरत सी आउटफिट पहने हुए अपना वीडियो रिकॉर्ड कर रहीं हैं। वीडियो में जान्हवी अपने थोड़े बहुत लटके झटके दिखाती हैं और फिर कहती हैं - लैला मैं लैला।



जान्हवी कपूर के इस वीडियो को देख जीनत अमान से रहा नहीं गया और वे जान्हवी को चोर का टैग दे बैठी। जीनत ने जान्हवी पर उनका स्टाइल चोरी करने का आरोप लगाया। दरअसल जान्हवी कपूर इस वीडियो में जो आउटफिट पहने दिख रहीं हैं, वो आउटफिट जीनत अमान के गाने "लैला मैं लैला" की तरह ही है, बस फिर क्या था, जीनत अमान ने जान्हवी कपूर के ऊपर उनका स्टाइल चोरी करने का आरोप लगा दिया। हालांकि ऐसा उन्होंने मजाक मस्ती में किया है।

जीनत अमान ने कही ये बात

जीनत अमान ने जान्हवी के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "मेरा स्टाइल चोरी किया है, अब मुझे अपना फैन बेस चुराते हुए देखो।" जीनत अमान द्वारा किया गया यह कमेंट तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है और दिग्गज अभिनेत्री का यह अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। वहीं इस वीडियो के साथ जान्हवी द्वारा लिखे गए कैप्शन की भी जमकर चर्चा हो रही है। जान्हवी ने कैप्शन में लिखा है, "मुझे मॉर्डन जीनत कहो....#MadeToBeIconic"



किसी परी से कम नहीं लग रहीं जान्हवी

जान्हवी कपूर इस गेटअप में बेहद ही प्यारी लग रहीं हैं। व्हाइट कलर उनपर बेहद सूट कर रहा है, उनकी मुस्कुराहट इस वीडियो को और भी खूबसूरत बना दे रही है। वहीं जान्हवी कपूर के इस लुक को देख उनके कुछ फैंस को श्रीदेवी की याद आ गई, क्योंकि कुछ ऐसा ही लुक श्रीदेवी ने "हवा हवाई" गाने में कैरी किया था। फैंस जान्हवी की खूब तारीफ कर रहें हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story