×

Janhvi Kapoor: अपनी डेब्यू फिल्म के गाने 'झ‍िंगाट' पर जान्हवी कपूर ने खूब लगाया ठुमका, वायरल हो गया वीडियो

Janhvi Kapoor Dance Video: बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर का सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस द्वारा धड़ल्ले से शेयर भी किया जा रहा है।

Shivani Tiwari
Published on: 3 Dec 2023 2:49 PM GMT
Janhvi Kapoor Dance Video
X

Janhvi Kapoor Dance Video (Photo- Social Media)

Janhvi Kapoor Dance Video: बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर का सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस द्वारा धड़ल्ले से शेयर भी किया जा रहा है। जान्हवी कपूर का यह लेटेस्ट वीडियो इसलिए और अधिक चर्चा में बना हुआ है, क्योंकि इस वीडियो में जान्हवी कपूर ने अपनी डेब्यू फिल्म "धड़क" के सुपरहिट गाने "झ‍िंगाट" पर जमकर कमरिया हिलाई है, जिसे फैंस बार-बार देखना पसंद कर रहें हैं।

जान्हवी कपूर ने झ‍िंगाट गाने पर किया धमाकेदार डांस

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर हाल ही में मुंबई में आयोजित हुए एक इवेंट का हिस्सा बनने पहुंचीं थीं। जान्हवी कपूर जैसे ही इवेंट में पहुंचीं पपराजी के कैमरे उन्हें ही कैद करने में जुट गए। यलो कलर की प्रिंटेड साड़ी पहने जान्हवी कपूर कयामत ढा रहीं थीं। साड़ी के साथ उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया हुआ था, बालों को ओपेन रखते हुए जान्हवी ने लाइट मेकअप किया था, जिसमें वह बेहद हसीन लग रहीं थीं।


इवेंट में पहुंचकर अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने पपराजी के सामने जमकर पोज दिए, यही नहीं उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म "धड़क" के बेहद ही पॉपुलर गाने "झ‍िंगाट" पर जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस भी दी। जान्हवी को एक बार फिर से "झ‍िंगाट" गाने पर शानदार अंदाज में डांस करते देख उनके फैंस का दिन बन गया है, वे जान्हवी के इस वीडियो पर से नजरें ही नहीं हटा पा रहें हैं, खासतौर पर सबकी निगाहें उनकी कमर पर अटक गई है।

"झ‍िंगाट" गाना सुन आज भी झूम उठते हैं लोग

बताते चलें कि जान्हवी कपूर की डेब्यू फिल्म "धड़क" का गान "झ‍िंगाट" लोगों के बीच खूब पॉपुलर हुआ था, आज भी जब लोग इस गाने को सुनते हैं तो डांस करने से खुद को रोक नहीं पाते। बता दें कि "धड़क" फिल्म साल 2018 में आई थी, तो ये गाना भी साल 2018 में ही रिलीज हुआ था। इस फिल्म में जान्हवी कपूर के साथ ईशान खट्टर लीड रोल में थे, उनकी भी ये डेब्यू फिल्म थी।

जान्हवी कपूर वर्कफ्रंट

जान्हवी कपूर आखिरी बार फिल्म "बवाल" में नजर आईं थीं, जिसमें उनके अपोजिट वरुण धवन थे। अब वह अपनी फिल्म "मिस्टर एंड मिसेज माही" को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें राजकुमार राव लीड रोल में हैं। इस फिल्म में जान्हवी एक क्रिकेटर की भूमिका निभाते दिखाई देंगी।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story