×

Kaagaz 2 Box Office Collection Day 1: सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म कागज 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Kaagaz 2 Box Office Collection Day 1: सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म कागज 2 बॉक्स ऑफिस पर दर्शको के दिलों को छूने के लिए तैयार है, जानिए कितने का कलेक्शन कर सकती हैं फिल्म..

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 29 Feb 2024 9:53 AM GMT (Updated on: 29 Feb 2024 10:43 AM GMT)
Kaagaz 2 Box Office Collection
X

Kaagaz 2 Box Office Collection

Kaagaz 2 Box Office Collection: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक जिन्होंने फिल्म में मुख्य किरदार निभाया है। उन्होंने फिल्म की रिलीज होने से पहले दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी फिल्मग कागज 2 अब सिनेमाघरो में रिलीज होने जा रही है। बता दे कि कागज जिसमें पंकज त्रिपाठी मुख्य रोल में थे। उसकी सफलता के बाद कागज 2 आ रही है, जिसमें अनुपम खेर व सतीश कौशिक ने अभिनय किया है। कागज 2 की कहानी बहुत से लोगों को इस बात का एहसास नहीं है कि ऐसे बंद और राजनीतिक रैलियों के दौरान कई लोग ऐसे होते हैं जो अस्पतालों के रास्ते में फंस जाते हैं। ऐसे कई लोग हैं जो समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते और इसलिए अपनी जान गंवा बैठते हैं। इस चीज को दर्शाती है। चलिए तो हम जानते है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितना कमा सकती है।

Kaagaz 2 Box Office Collection Day 1 (कागज 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1)-

सतीश कौशिक की फिल्म कागज 2 का जिस दिन ट्रेलर रिलीज हुआ था उस दिन से इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया से हर एक जगह चर्चा शुरू थी। अब जाकर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शको के लिए रिलीज होने को तैयार है। ये फिल्म दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म है। जिसकी वजह से कहीं ना कहीं सतीश कौशिक को चाहने वाले उनके फैंस इस फिल्म में अपने पसंदीदा एक्टर को अंतिम बार अभिनय करते हुए देखने जरूर जाएंगे।

बता दे कि बॉक्स ऑफिस पर कागज 2 के साथ और भी बहुत-सी फिल्में जैसे लापता लेडीज, ऑपरेशन वेलेंटाइन व अन्य फिल्में रिलीज हो रही है। जोकि बॉक्स ऑफिस पर कागज 2 को टक्कर देती हुई नजर आएगी। कहीं ना कहीं इसका असर फिल्म की कमाई पर देखने को मिल सकता है। बता दे कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 20-40 लाख तक का कलेक्शन कर सकती है। ये आकड़ा ज्यादा भी हो सकता है। ये तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।

Kaagaz 2 Story ( कागज 2 फिल्म की कहानी)-

फिल्म कागज 2 की कहानी का अनुभव कहीं ना कहीं प्रत्येक भारतीय को अपने जीवन में कभी न कभी देखने को या सुनने को मिल ही जाता है। फिल्म की कहानी एक ऐसे पिता की है, जिसकी बेटी स्टूल से गिर जाती है। सिर पर चोट लग जाती है और समय पर अस्पताल न पहुँच पाने की वजह से रास्ते में ही दम तोड़ देती है। सही समय पर अस्पताल ना पहुँच पाने का सही कारण राजनितिक रैली होती है।

जिसके बाद पिता यानि सतीश कौशिक इंसाफ मांगने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाते है। और अनुपम खेर जोकि एक वकील के रूप में है वो सतीश कौशिक को इंसाफ दिलाने में मद्द करते है। फिल्म की पूरी कहानी देखने के लिए आपको अपने पास स्थित सिनेमाघरो की तरफ रूख करना पड़ेगा।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story