×

Kaagaz 2 Story: सतिश कौशिक की आखिरी फिल्म कागज 2 मनोरंजन के साथ देती है, एक खास संदेश

Kaagaz 2 Story: सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म कागज 2 (Kaagaz 2) राजनीतिक रैलियां और विरोध प्रदर्शन की वजह से होने वाले ट्रैफिक जाम के खिलाफ कानूनी लड़ाई को दर्शाती है...

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 28 Feb 2024 5:20 AM GMT
Kaagaz 2 Story: सतिश कौशिक की आखिरी फिल्म कागज 2 मनोरंजन के साथ देती है, एक खास संदेश
X

Kaagaz 2 Story: वीके प्रकाश द्वारा निर्देशित और शशि सतीश कौशिक, रतन जैन और गणेश जैन द्वारा निर्मित, यह फिल्म सतीश कौशिक एंटरटेनमेंट एलएलपी और वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड का संयुक्त उत्पादन है, फिल्म की कहानी समाज के उस पहलु को दर्शाती है, जिसका सामना हर रोज आम जनता को करना पड़ता है लेकिन उसके खिलाफ बहुत कम लोग ही आवाज उठाते है।

फिल्म में सतीश कौशिक (Satish Kaushik) ने एक ऐसे पिता का किरदार निभाया है।जो अपनी बेटी की दुखद मौत के बाद न्याय की तलाश में अदालत का दरवाजा खटखटाता है। वह राजनीतिक रैलियों, सड़क अवरोधों और विरोध प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानून का सहारा लेता है। अनंग देसाई ने फिल्म में एक दुर्जेय राजनेता का किरदार निभाया है, और यह पता चला है कि उनकी राजनीतिक रैली के कारण सतीश की बेटी की असामयिक मृत्यु हो गई। तो वहीं फिल्म में अनुपम खेर (Anupam Kher) ने सतीश कौशिक के वकील का किरदार निभाया है। जो उन्हें न्याय दिलाने में मदद करते हैं। उनके बेटे का किरदार दर्शन ने निभाया है, ये भी न्याय की लड़ाई में सतीश की सहायता करता है। फिल्म की पूरी कहानी देखने के लिए आपको सिनेमाघरो की तरफ रूख करना होगा।

Kaagaz 2 Cast-

वीके प्रकाश द्वारा निर्देशित और शशि सतीश कौशिक, रतन जैन और गणेश जैन द्वारा निर्मित, कागज़ 2 (Kaagaz 2 Movie) सतीश कौशिक एंटरटेनमेंट एलएलपी और वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित की गई है। इस फिल्म में अनुपम खेर, दर्शन कुमार और नीना गुप्ता सहित कई अन्य कलाकार है।

Kaagaz 2 Box Office Collection Day 1 (कागज 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1)-

सतीश कौशिक की फिल्म कागज 2 (Kaagaz 2 Movie) ये उनकी आखिरी फिल्म है। तो वहीं कागज का पहला पार्ट जिसमें पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में थे। लोगो को काफी पसंद आया था। फिल्म की कहानी भी कही ना कही आम जनता के दिलो को छूने वाली है। इन सबको नजर में रखते हुए यही कहा जा सकता है कि फिल्म कागज 2 बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 20-30 लाख तक की कमाई कर सकती है। क्योकि इस दिन बॉक्स ऑफिस पर कई सारी फिल्मे रिलीज हो रही है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story