×

KBC 14 : माँ का सपना संजोंकर आये दिल्ली के शाश्वत, 1 करोड़ रूपए जीतने के बाद भी नहीं बन पाए करोड़पति

KBC 14: अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 14 को अपना दूसरा करोड़पति मिलते मिलते रह गया। दरअसल दिल्ली के शाश्वत गोयल को अपने आत्मविश्वास की वजह से बड़ा नुकसान हुआ है।

Shweta Srivastava
Published on: 12 Oct 2022 5:16 AM GMT
KBC 14
X

KBC 14 (Image Credit-Social Media)

KBC 14: अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 14 को अपना दूसरा करोड़पति मिलते मिलते रह गया। दरअसल दिल्ली के शाश्वत गोयल को अपने आत्मविश्वास की वजह से बड़ा नुकसान हुआ है। 1 करोड़ जीतने के बाद शाश्वत ने 7.5 करोड़ के सवाल का जवाब देने का फैसला किया। जब उनसे 7.5 करोड़ का सवाल पूछा गया तो दिल्ली से आए कंटेस्टेंट्स के पास गेम छोड़ने का ऑप्शन था। लेकिन उन्होंने इस सवाल का जवाब देने का फैसला किया और गलत जवाब के चलते शाश्वत को 1 करोड़ की जगह 75 लाख लेकर घर जाना पड़ा।

दिल्ली के शाश्वत गोयल सभी सवालों के काफी बढियाँ तरीके से जवाब देते आ रहे थे वो 1 करोड़ जीत भी गए थे लेकिन उन्होंने 7.5 करोड़ का सवाल एटेम्पट कर लिया और फिर वो सीधे 75 लाख पर आ गए। आइये जानते हैं वो कौन सा सवाल था जिसमे शाश्वत को करोड़पति बनने से महरूम कर दिया।

शाश्वत गोयल से जब 1 करोड़ का सवाल पुछा गया तो उन्होंने उसका सही जवाब दिया और वो करोड़पति बन गए उनसे सवाल किया गया कि, 'उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में स्थित, आंतरिक स्तंभ किस साम्राज्य के राजाओं की वंशावली निर्धारित करने में एक महत्वपूर्ण सड़क है?' उत्तर के रूप में चार ऑप्शन उनके सामने आये जो थे शिशुनाग, गुप्त, नन्द और मौर्य। काफी विचार-विमर्श के बाद शाश्वत ने गुप्त विकल्प चुना और एक करोड़ रुपये जीते साथ ही उन्हें मिली चमकदार कार ।

7.5 करोड़ का दिया गलत जवाब

शाश्वत गोयल को 7.5 करोड़ रूपए के सवाल के रूप में पूछा गया था 'किस ब्रिटिश सैन्य टुकड़ी को प्राइमस इन इन्डिस आदर्श वाक्य दिया गया था क्योंकि वो भारत में तैनात होने वाली पहली टुकड़ी थी? इसके ऑप्शंस थे, 41वां (वेल्व) रेजिमेंट ऑफ फुट, प्रथम कोल्डस्ट्रीम गार्ड, 5वीं लाइट इन्फैंट्री और 39वां रेजिमेंट ऑफ फुट। कुछ देर चुप रहने के बाद शाश्वत ने इसका जवाब 41वां (वेल्व) रेजिमेंट ऑफ फुट बताया। लेकिन उनका ये जवाब गलत था। इसका सही जवाब 39वां रेजिमेंट ऑफ फुट था।

शाश्वत गोयल की माँ जिनका निधन कोरोना महामारी की वजह से हुआ उनका सपना था कि उनका बेटा केबीसी में जाये। लेकिन जब उनका सपना हकीकत बना तो वो इस दुनिया में नहीं रहीं। लेकिन शाश्वत का मानना था कि उनकी माँ का आशीर्वाद ही उन्हें यहाँ तक लाया और वो उन्हें देख रहीं हैं। शो की हॉट सीट तक पहुंचना और इतनी धनराशि जीतना उनकी मां के आशीर्वाद की वजह से ही संभव हो पाया। 1 करोड़ जीतने के बाद शाश्वत फूट-फूट कर रोये। उन्हें रोते देख महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी भावुक हो गए।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story