×

Bhojpuri Video Song: खेसारी लाल ने यामिनी सिंह के साथ किया रोमांस, अपने नए भोजपुरी गाने "तेल" से उड़ाए फैंस के होश

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जुबली स्टार एक्टर खेसारी लाल यादव और भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह का एक और नया वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस नए भोजपुरी गाने का टाइटल 'तेल' हैं और इस नए गाने में दोनों भोजपुरी स्टार्स को जबरदस्त रोमांस की बिजली गिराते हुए देखा जा सकता है।

Anushka Rati
Published on: 20 Dec 2022 2:25 AM GMT
Bhojpuri Video Song: खेसारी लाल ने यामिनी सिंह के साथ किया रोमांस, अपने नए भोजपुरी गाने तेल से उड़ाए फैंस के होश
X

Tel Bhojpuri Song Released (image: social media)

Bhojpuri Video Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के ग्लोबल स्टार खेसारी लाल यादव और भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस यामिनी सिंह की जोड़ी इन दिनों काफी लाइम लाइट में बनी हुई है। इन दोनों की कैमिस्ट्री फैंस का दिल को चीर रही है। इन दोनों स्टार्स की जोड़ी का गाना बैक टू बैक रिलीज हो रहें हैं। ऐसे में अब भोजपुरी एक्टर सिंगर खेसारी लाल और भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह का नया वीडियो सॉन्ग 'तेल' रिलीज किया गया है। इस गाने में दोनों स्टार्स को बेहद ही सिजलिंग रोमांस का तड़का लगाते हुए नजर आ रहें हैं। इस नए भोजपुरी वीडियो सॉन्ग की जितनी तारीफ की जाए उतनी ही कम है। फैंस इनके वीडियो की दिल खोलकर तारीफें कर रहें हैं। वो अपने चहीते सुपरस्टार्स की तारीफ करते थक नहीं रहें हैं।

देखिए ये गाना

इस नए भोजपुरी गाने 'तेल' वीडियो सॉन्ग को ऑफिशियल सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में यह देखने को मिल रहा है कि एक्ट्रेस यामिनी सिंह ने साड़ी पहन रखी है और खेसारी के साथ कमाल का रोमांस कर रहीं हैं। इन दोनों के बीच की कैमिस्ट्री को दर्शक काफी पसंद कर रहें हैं। इस गाने में एक्ट्रेस यामिनी सिंह का बोल्ड अंदाज देखने को मिला है, जो इससे पहले शायद ही किसी गाने में देखने को मिला होगा। एक्ट्रेस यामिनी सिंह का बोल्ड और हॉट अवतार आपको वीडियो को बार-बार देखने के लिए मजबूर कर देगा। इस गाने में इन आर्टिस्टों की कामुक कैमिस्ट्री को देखकर आप एक्ट्रेस काजल राघवानी और खेसारी के बीच की कैमिस्ट्री को भी भूल जाएंगे और अगर गलती से इस गाने के वीडियो को एक्ट्रेस काजल राघवानी ने देख लिया तो उन्हें एक पल के लिए जलन भी महसूस हो सकती है। यह नया भोजपुरी वीडियो सॉन्ग "तेल" रिलीज होते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया। बता दें कि, रिलीज के सिर्फ कुछ ही देर के अंदर इस गाने को 6 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और करीब डेढ़ लाख तक लाइक्स भी मिल चुके हैं।

इस नए भोजपुरी गाने 'तेल' को खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री की फीमेल सिंगर नेहा राज ने भी गाया है। इस गाने में दोनों सिंगर्स की आवाज में दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह पर फिल्माया गया है।

अगर हम खेसारी लाल और यामिनी सिंह के इस नए भोजपुरी वीडियो सॉन्ग की बात करें तो, इस गाने को लिरिसिस्ट पवन पांडे ने लिखा है और म्यूजिक शुभम तिवारी ने दियें हैं। इस गाने के कंपोजर भी शुभम तिवारी हैं और प्रोडक्शन हाउस अभय पांडे का है। इस गाने के असिस्टेंट प्रोडक्शन अमित और कमलेश हैं और इस गाने से पहले एक्ट्रेस यामिनी सिंह और सुपरस्टार खेसारी का भोजपुरी गाना 'हसीना' रिलीज हुआ था।

इसके साथ ही अगर हम खेसारी लाल के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो, खेसारी लाल के पास इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स हैं जिनपर वो काम कर रहें हैं। इससे पहले खेसारी लाल भोजपुरी फिल्म 'डोली सजा के रखना' में नजर आए थें और इस फिल्म को यूट्यूब पर भी रिलीज किया गया था। जिसे अब तक यूट्यूब पर 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story