×

अनन्या संग डेटिंग पर आदित्य ने तोड़ी चुप्पी, खुल गई दोनों के रिश्ते की पोल

Koffee With Karan 8: करण जौहर के मोस्ट फेमस टॉक शो 'कॉफी विद करण 8' इन दिनों काफी चर्चा में है। इस बीच शो में आदित्य रॉय कपूर ने अपने और अनन्या के रिश्ते पर खुलकर बात की है।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 11 Dec 2023 7:31 AM GMT
अनन्या संग डेटिंग पर आदित्य ने तोड़ी चुप्पी, खुल गई दोनों के रिश्ते की पोल
X

Koffee With Karan 8: करण जौहर के मशहूर चैट शो 'कॉफी विद करण 8' के लेटेस्ट एपिसोड में इस बार आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर एक साथ मेहमान के तौर पर आने वाले हैं। हाल ही में इस लेटेस्ट एपिसोड का प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर कई राज से पर्दा उठाते दिख रहे हैं। इस बीच आदित्य ने अपने और अनन्या पांडे के रिश्ते के बारे में भी खुलकर बात की है।

अनन्या पांडे संग अपने रिश्ते पर बोले आदित्य रॉय कपूर

हाल ही में, 'डिज्नी प्लस हॉटस्टर' ने शो का नया प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आदित्य और अर्जुन खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान करण जौहर सीधे-सीधे आदित्य से अनन्या पांडे से जुड़ा सवाल करते हैं। अब जो सवाल करण आदित्य से पूछ रहे हैं, उस सवाल का जवाब तो आदित्य से हर कोई सुनना चाहता है। ऐसे में जब करण जौहर आदित्य से सवाल करते हैं- ''अफवाह है कि आप अनन्या पांडे को डेट कर रहे हैं?'' इस पर आदित्य रॉय कपूर कहते हैं, ''मुझसे कोई सीक्रेट मत पूछिए तो मैं आपको कोई झूठ भी नहीं बोलूंगा।'' यानी आदित्य ने सीधे सीधे डेटिंग की खबरों पर हां नहीं किया पर उन्होंने अपने जवाब से साफ भी कर दिया कि वो किसी सीक्रेट का जवाब नहीं देना चाहते हैं।

अर्जुन कपूर की बातों पर गुस्साए आदित्य रॉय कपूर

इस दौरान अर्जुन कपूर ने भी अपने जवाब से सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, करण जौहर ने सवाल किया कि अगर आप लिफ्ट में अनन्या पांडे या श्रद्धा कपूर के साथ फंस जाएंगे तो क्या करेंगे? इस पर अर्जुन कपूर कहते हैं- “आशिकी तो ज़रूर करता मैं, अब किसके साथ वो नहीं पता।” अर्जुन के इस सवाल पर आदित्य रॉय कपूर हैरानी जताते हैं, तो अर्जुन कहते हैं- “जस्ट जोकिंग बस मज़ाक कर रहा हूं।”

एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं आदित्य-अनन्या

बता दें कि बीते कुछ महीनों से अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के इश्क के चर्चे आम हैं। पिछले कुछ दिनों में दोनों की कई तस्वीरें साथ में आई हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई हैं। यही नहीं दोनों को साथ में वेकेशन पर भी जाते देखा गया है। कई मौके पर एक साथ दिखने के बाद भी दोनों ने ही अपने रिलेशनशिप को कंफर्म नहीं किया है।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story