×

Koffee With Karan : कॉफी विद करण में नजर आए सिंघम, करण जौहर को बताया अपना दुश्मन

Koffee With Karan : कॉफी विद करण सीजन 8 इन दिनों दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। इस शो के में अजय देवगन और रोहित शेट्टी को करण जौहर के सवालों का जवाब देते हुए देखा जाने वाला है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 18 Dec 2023 12:00 PM GMT (Updated on: 18 Dec 2023 12:00 PM GMT)
Koffee With Karan
X

Koffee With Karan

Koffee With Karan : कॉफी विद करण एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक ऐसा शो है जो सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता हुआ दिखाई दे रहा है। सीजन 8 भी फैंस को बहुत पसंद आ रहा है और अब इसके हाल ही में आए एपिसोड में अजय देवगन और रोहित शेट्टी को यहां पर देखा गया। यहां पर करण अजय से कई सारे सवाल पूछते हुए दिखाई दिए। इस दौरान कारण यह कहते हैं कि अगर काजल ना बोले तो उसके पीछे का कारण क्या होगा इस पर अजय कहते हैं कि वह उस दिन का इंतजार कर रहे हैं और फिर ये दोनों जोर जोर से हंसने लगते हैं।

करण के मजेदार सवाल

शो का जो प्रोमो सामने आया है उसमें कारण अजय से पूछते हैं कि वह पार्टी में क्यों नहीं जाती तो बोलते हैं कि अब उन्हें कोई नहीं बुलाता है। इस पर करण पूछते हैं कि पैपराजी उन्हें सपोर्ट क्यों नहीं करते हैं इस पर वह ताना मारते हुए कहते हैं कि वह उन्हें नहीं बुलाते हैं। आखिरी सवाल का जवाब सुनकर करण जौहर हैरान रह जाते हैं। यहां पर करण अजय से पूछते हैं कि उनका दुश्मन कौन है तो वह कहते हैं कि एक टाइम पर करण ही उनके दुश्मन थे।


रणवीर बदलते हैं डायलॉग

इसके बाद वह रोहित शेट्टी से सवाल करते हुए दिखाई दिए। कारण यहां पर एक्ट्रेस के बारे में पूछते हैं जिस पर रोहित शेट्टी कहते हैं कि अजय और सलमान की ऐसे सितारे हैं जो अपना शॉट देकर वैनिटी में बैठ जाते हैं इन्हें ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। जब यह पूछा गया कि कौन सा एक्टर सूट के समय अपने डायलॉग बदल देता है तो सभी ने रणवीर सिंह का नाम लिया। सोशल मीडिया पर सामने आया यह प्रोमो दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है और अब सभी इसका फुल एपिसोड देखने का इंतजार कर रहे हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story