×

Maidaan Collection Day 2: अजय देवगन की मैदान कलेक्शन में बड़े मियां छोटे मियां से पीछे

Maidaan Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म मैदान बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार व टाइगर श्रॉफ की फिल्म Bade Miyan Chote Miyan से कलेक्शन में पीछे

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 12 April 2024 12:27 PM GMT
Maidaan Box Office Collection Day 2
X

Maidaan Box Office Collection Day 2 

Maidaan Collection Day 2: अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म मैदान सिनेमाघरो में रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म (Maidaan Movie) ईंद के अवसर पर सिनेमाघरो में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार था क्योकि इस फिल्म (Maidaan Movie) की अनॉउंसमेंट 2018 में ही कर दी गई थी। लेकिन किसी ना किसी वजह से फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ती जा रही थी। तो वहीं अब जाकर फाइनली ये फिल्म रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में भारतीय फुटबॉल टीम के कोच सैयद अब्दुल रहीम (Sayed Abdul Rahim Biography) की बॉयोग्राफी को दर्शाया गया है। बताया गया है कि उन्होंने किस तरह से भारतीय फुटबॉल टीम को दो गोल्ड मेडल जीताया था। लेकिन इसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते थे लेकिन मैदान फिल्म ने इनकी कहानी को बड़े पर्दे पर बयां करके हर किसी को इनके स्वर्णिम युग के बारे में जानकारी प्रदान की है। चलिए जानते है फिल्म कलेक्शन (Maidaan Movie Collecition) के बारे में

मैदान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 (Maidaan Box Office Collection Day 2)-

अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म Maidaan सिनेमाघरो में भले ही अक्षय कुमार व टाइगर श्रॉफ की फिल्म Bade Miyan Chote Miyan से एक दिन पहले यानि 10 अप्रैल 2024 शाम 6.00 बजे से रिलीज हो गई हो लेकिन ईंद के दिन सिनेमाघरो में दर्शको की पहली पसंद अक्षय कुमार(Akshay Kumar) व टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां (Bade Miyan Chote Miyan) को देखा गया है जिसकी वजह से अजय देवगन की फिल्म मैदान बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 7.5 करोड़ (Maidaan Box Offce Collection Day 1) तक का ही कलेक्शन कर पाई है।

तो वहीं शुक्रवार यानि दूसरे दिन अजय देवगन की फिल्म मैदान ने बॉक्स ऑफिस पर अबतक 5 करोड़ तक कलेक्शन (Maidaan Collection Day 2) किया है। क्योकि आज वीक डे है। फिल्म के कलेक्शन में शनिवार व रविवार को उछाल दर्ज किया जा सकता है।

मैदान मूवी वर्ल्डवाइड कलेक्शन (Maidaan Movie World Wide Collection)-

अजय देवगन की फिल्म मैदान बॉक्स ऑफिस के साथ ही साथ वर्ल्डवाइड कलेक्शन (Maidaan Worldwide Collection) के बारे में भी ये कहा जा सकता है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस समेत दुनियाभर में 23 करोड़ तक का कलेक्शन कर चुकी है । ये आकड़ा ज्यादा भी हो सकता है और कम भी क्योकि ये अभी सिर्फ अंदाजा ही लगाया जा रहा है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story