×

Maidaan OTT Release Date: अजय देवगन की फिल्म मैदान इस दिन होगी ओटीटी पर रिलीज

Maidaan OTT Release Date: अजय देवगन की फिल्म मैदान सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होगी, जानिए कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी मैदान

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 12 April 2024 9:59 AM GMT
Maidaan OTT Release Date
X

Maidaan OTT Release Date

Maidaan OTT Release Date: अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म मैदान ईंद के अवसर पर सिनेमाघरो में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म की कहानी की क्रिटिक्स द्वारा काफी सराहना की गई है क्योकि अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म Maidaan एक रियल लाइफ बेस्ड स्टोरी है। जोकि भारतीय खेल जगत के सबसे महत्वपूर्ण अंग माने जाते उनकी लाइफ पर इस फिल्म की कहानी आधारित है। जिनके बारे में बहुत कम ही लोग जानते है लेकिन अजय देवगन की फिल्म मैदान ने उनकी कहानी बड़े पर्दे पर दिखाकर उनकी कहानी (Maidaan Real Story) को हर एक आम आदमी तक पहुँचाने का काम किया है। हम बात कर रहे है भारतीय फुटबॉल टीम के कोच सैयद अब्दुल रहीम (Sayed Abdul Rahim Biography) जो कि भारतीय फुटबॉल टीम के वो कोच थे। जिन्होंने भारतीय फुटबॉल टीम को दो बार गोल्ड दिलाया था। अब फिल्म सिनेमाघरों के जगह ओटीटी (Maidaan OTT Release Date) पर रिलीज होगी।

मैदान मूवी ओटीटी रिलीज डेट (Maidaan OTT Release Date)-

अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म मैदान सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यदि आप अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म मैदान थियेटर में देखने की जगह घर बैठकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखना चाहते है। तो हम आपको बता दे कि चिंता ना करे। क्योकि अजय देवगन की फिल्म मैदान की ओटीटी राइट्स (Maidaan Amazon Prime Video) की डील हो चुकी है। ये फिल्म आपको बहुत जल्द अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर देखने को मिलेगी। लेकिन अजय देवगन की फिल्म मैदान किस दिन ओटीटी पर रिलीज (Maidaan OTT Release) होगी। इसके बारे में अभी तक किसी प्रकार के ताजा अपडेट समाने नहीं आए है। अभी बस इतना पता चला है कि अजय देवगन की फिल्म मैदान अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। जैसे ही मैदान फिल्म (Maidaan Movie) के ओटीटी रिलीज डेट से संबंधित हमको किसी प्रकार की खबर मिलती है। हम आपको अपडेट साझा करते रहेंगे।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story