×

Malaika Arora Birthday: लेडी लव मलाइका के बर्थडे पर अर्जुन कपूर ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर

Malaika Arora Birthday: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस अर्जुन कपूर ने भी अपनी लेडी लव को बर्थडे विश करते हुए एक रोमांटिक फोटो शेयर किया है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 23 Oct 2023 12:47 PM GMT
malaika arora arjun kapoor
X

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (सोशल मीडिया)

Malaika Arora Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर सोशल मीडिया तक उनके चाहने वाले अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। मलाइका अरोड़ा की बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा और शिल्पा शेट्टी समेत कई सेलेब्स ने उन्हें बर्थडे विश किया है।

वहीं अब बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने भी अपनी लेडी लव को बर्थडे की बधाई दी है। अर्जुन ने अपनी लेडी लव को बर्थडे विश करते हुए एक रोमांटिक फोटो शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

अर्जुन कपूर ने किया प्यार का इजहार

23 अक्टूबर का दिन मलाइका अरोड़ा के साथ ही उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के लिए भी बेहद खास है। अर्जुन भी मलाइका के बर्थडे पर फुल सेलिब्रेशन कर रहे हैं। अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर मलाइका के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए खास मैसेज भी लिखा। उन्होंने लिखा कि हैप्पी बर्थडे बेबी! यह तस्वीर हमारी है, आप मुस्कान, खुशी, रोशनी लाएं और मैं हमेशा आपका साथ दूंगा।

अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर मलाइका भी कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पायीं और अपने बॉयफ्रेंड पर प्यार बरसाते हुए कमेंट में ’लव यू’ लिखा। इस पोस्ट पर कई अन्य सेलेब्स ने भी मलाइका अरोड़ा को शुभकामनाएं दीं हैं। फैंस भी अपने पसंदीदा स्टार को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

अर्जुन और मलाइका की लव स्टोरी

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर कई सालों से रिलेशनशिप में हैं। बताया जाता है कि अर्जुन और मलाइका की मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी और फिर ये मुलाकात प्यार में बदल गई। साल 2016 में मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के रिश्ते में दरार आ गई और दोनों ने तलाक ले लिया। तलाक के बाद 2018 के फैशन वीक में मलाइका और अर्जुन को एक साथ देखा गया था। बीते दिनों मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की खबरें भी खूब वायरल हुई थीं। लेकिन कपल ने कभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story