×

#MeToo: विकास बहल को मिली राहत, पीड़िता को अब नहीं चाहिए लीगल एक्शन

Manali Rastogi
Published on: 20 Oct 2018 6:18 AM GMT
#MeToo: विकास बहल को मिली राहत, पीड़िता को अब नहीं चाहिए लीगल एक्शन
X

मुंबई: डायरेक्टर विकास बहल पर एक्ट्रेस कंगना रनौत के अलावा फैंटम फिल्म्स में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। उसका आरोप था कि गोवा ट्रिप के दौरान बहल ने उनसे अनुचित तरीके से व्यवहार किया था। मगर अब बहल पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने वाली यह महिला शुक्रवार को कोर्ट ही नहीं पहुंची।

यह भी पढ़ें: बिग बी की दशहरा सौगात, 850 किसानों का चुकाएंगे कर्ज

सबसे चौंकाने वाली बात तो ये है कि इस महिला ने बहल के खिलाफ कोई मामला बढ़ाना नहीं चाहती। इसलिए महिला के वकील ने कोर्ट को बताया कि उनकी क्लाइंट इस मामले में किसी तरह की कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती हैं। इस वजह से वह अपनी शिकायत वापस ले रहीं।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story