×

दुनिया को आज मिलेगी नई मिस वर्ल्ड, अनुकृति वास कर रहीं भारत का प्रतिनिधित्व

मिस वर्ल्ड पेजेंट के 68वें सीजन का आयोजन आज चीन के सान्या शहर में किया जा रहा है। यानि आज दुनिया को नई मिस वर्ल्ड मिलने वाली है। भारत की ओर से मानुषी छिल्लर ने पिछले साल मिस वर्ल्ड का ताज पहना था।

Manali Rastogi
Published on: 8 Dec 2018 9:00 AM GMT
दुनिया को आज मिलेगी नई मिस वर्ल्ड, अनुकृति वास कर रहीं भारत का प्रतिनिधित्व
X
दुनिया को आज मिलेगी नई मिस वर्ल्ड, अनुकृति वास कर रहीं भारत का प्रतिनिधित्व

मुंबई: मिस वर्ल्ड पेजेंट के 68वें सीजन का आयोजन आज चीन के सान्या शहर में किया जा रहा है। यानि आज दुनिया को नई मिस वर्ल्ड मिलने वाली है। भारत की ओर से मानुषी छिल्लर ने पिछले साल मिस वर्ल्ड का ताज पहना था। ऐसे में इस बार मानुषी मिस वर्ल्ड 2018 को अपना ताज पहनाएंगी।

यह भी पढ़ें: हॉकी वर्ल्ड कप 2018: क्वार्टर फाइनल के लिए भारत और कनाडा के बीच मैच आज

वहीं, मिस वर्ल्ड 2018 में भारत का प्रतिनिधित्व अनुकृति वास कर रही हैं। बता दें, मिस इंडिया 2018 की विनर हैं। मिस वर्ल्ड 2018 की बात करें तो यह कार्यक्रम आज यानि शनिवार को शाम 4:30 बजे से शुरू होगा। रोमेडी नाउ चैनल पर इसका सीधा प्रसारण होगा। टॉप 32 देशों की विश्व सुंदरियों में अनुकृति वास भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

यह भी पढ़ें: प्रियंका-निक की शादी पर इस मैग्जीन ने उठाएं सवाल, मांगनी पड़ी माफी

इस ताज के लिए चिली, फ्रांस, बांग्लादेश, जापान, मलेशिया, मॉरिशस, मेक्सिको, नेपाल, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, थाइलैंड, युगांडा, अमेरिका, वेनेजुएला और वियतनाम की सुंदरियां आमने-सामने होंगी।

कौन हैं अनुकृति वास

चेन्नई के लोयोला कॉलेज की छात्रा अनुकृति यहां से फ्रेंच भाषा में बीए कर रही हैं। 19 वर्षीय अनुकृति को डांसिंग और सिंगिंग का शौक तो है ही, इसके अलावा वो स्पोर्ट्स में भी खास रूचि रखती हैं। मिस मिस इंडिया का ख़िताब जितने के बाद वह अब देश को इंटरनेशनल प्लेटफार्म पर प्राउड फील करवाना चाहती हैं।

Anukreethy Vas

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story