×

Miss World 2023: इंतजार हुआ खत्म! 27 साल बाद इंडिया में होगा मिस वर्ल्ड कॉम्पटीशन, जानें इस बार क्या होगा खास?

Miss World 2023: इस बार 71वां मिस वर्ल्ड पेजेंट का आयोजन इंडिया में होने जा रहा है। आइए आपको इस आयोजन से जुड़ी पूरी डिटेल विस्तार से बताते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 9 Jun 2023 2:07 AM GMT
Miss World 2023: इंतजार हुआ खत्म! 27 साल बाद इंडिया में होगा मिस वर्ल्ड कॉम्पटीशन, जानें इस बार क्या होगा खास?
X
Miss World 2023 (Image Credit: Instagram)

Miss World 2023: इस बार मिस वर्ल्ड 2023 ब्यूटी पेजेंट इवेंट का आयोजन इंडिया में किया जाएगा। यह आयोजन इंडिया में 27 साल के लंबे अंतराल के बाद होने जा रहा है। इस बात की जानकारी मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ मिस जूलिया मॉर्ले ने दी है। बहुत से लोग इस आयोजन का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब बहुत जल्द खत्म होने वाला है। तो आइए आज हम आपको इस आयोजन से जुड़ी सभी डिटेल बताते हैं।

इस बार इंडिया में होगा मिस वर्ल्ड 2023

इस इवेंट के बारे में जानकारी देते हुए जूलिया मॉर्ले ने कहा, ''मुझे ये अनाउंस करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि 71वां मिस वर्ल्ड का फिनाले इस बार इंडिया में होने जा रहा है। इंडिया से मेरा हमेशा से खास लगाव रहा है। 30 साल पहले जब मैं यहां आई थी तभी से भारत मेरे दिल में बस गया था।'' यही नहीं, साल 2022 में मिस वर्ल्ड की विजेता रह चुकी कैरोलीना बिएलावस्का ने भी इस बात पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भारत खुली बाहों से इस इवेंट का वेलकम करने के लिए तैयार है।

कौन-कौन होगा इसमें शामिल

इस इवेंट में 130 से ज्यादा देशों की कंटेस्टेंट शामिल होने वाली हैं, जो इसमें होने वाले कई पड़ावों से गुजरेंगी। इस बीच कंटेस्टेंट में टैलेंट और स्पोर्ट्स की चुनौतियां होंगी। वहीं, इवेंट के फाइनल राउंड की बात की जाए तो वह साल के आखिर यानी नवंबर या दिसंबर में किया जाएगा। बता दें कि आज से 27 साल पहले यानी 1996 में भी इंडिया में इस इवेंट का आयोजन किया गया था। खास बात यह है कि यह इवेंट 28 दिनों तक चलेगा और इन 28 दिन में अलग-अलग जगहों पर इसका आयोजन किया जाएगा।

इंडिया से किस-किस ने जीता मिस वर्ल्ड का खिताब

बता दें कि इस इवेंट में इंडिया से अभी तक रीता फारिया (1966), ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000) और मानुषी छिल्लर (2017) ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है।

भारतीय सांस्कृतिक को मिलेगा बढ़ावा

बता दें कि इस आयोजन के तहत भारत की अनूठी और विविध संस्कृति और विश्व स्तर पर साझा किया जाएगा। इसका आयोजन मिस वर्ल्ड लिमिडेट और पीएमई एंटरटेनमेंट मिलकर कर रहे हैं। इस आयोजन से देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविधता को बढ़ावा देने और महिलाओं को सशक्त बनने में बढ़ावा मिलेगा।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story