×

कोरियोग्राफर सलमान के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

मायानगरी मुंबई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कोरियोग्राफर और डांसर सलमान युसूफ खान पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। मुंबई के ओशिवारा पुलिस थाने में सलमान के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ है।

Dharmendra kumar
Published on: 2 Feb 2019 6:54 AM GMT
कोरियोग्राफर सलमान के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
X

नई दिल्ली: मायानगरी मुंबई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कोरियोग्राफर और डांसर सलमान युसूफ खान पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। मुंबई के ओशिवारा पुलिस थाने में सलमान के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें.....बिहार: पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के भतीजे की गोली मारकर हत्या

सलमान पर छेड़छाड़ केस दर्ज कराने वाली लड़की भी एक डांसर है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि सलमान और उनके भाई ने उसका यौन शोषण करने की कोशिश की थी। बता दें कि सलमान के खिलाफ एफआईआर 30 जनवरी को दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें.....2फरवरी: कैसा रहेगा आज का दिन, जानने के लिए पढ़ें राशिफल

पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि सलमान ने उसे एक इवेंट में परफॉर्म करने के नाम पर ओशिवारा के कैफेटेरिया में बुलाया था और दुबई के बॉलीवुड पार्क में परफॉर्म करने की बात कही थी। इस शो में कई और डांसर भी उसके साथ जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें.....विहिप के काशी प्रांत महामंत्री को चाकू मार किया लहूलुहान

इसके बाद सलमान ने उसे घर छोड़ने की बात कही और अपनी कार में बैठा लिया। इसके बाद कार में सलमान ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके बाद पीड़िता ने किसी तरह कार रुकवाकर अपने बचा पाने में कामयाब हुई।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story