×

SO EXCITING: नच बलिए के फ्लोर पर भी थिरकने वाली है बिग बॉस की ये जोड़ी

suman
Published on: 16 Feb 2017 5:49 AM GMT
SO EXCITING: नच बलिए के फ्लोर पर भी थिरकने वाली है बिग बॉस की ये जोड़ी
X

मुंबई: डांसिंग रियलिटी शो नच बलिए का अगला सीजन जल्द ही तैयार होकर फ्लोर पर आने वाला है। इस रियलिटी शो के फैंस बेसब्री से अपने पसंदीदा कपल को डांस करते हुए देखने का इंतजार कर रहे हैं। इस सीजन में मिहिका वर्मा-आनंद, दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया, भारती सिंह की हर्ष लिंबाचिया के बाद एक और जोड़ी इस शो में शामिल होने वाली है।

आगे पढ़ें और देखें मोनालिसा और विक्रांत की फोटोज...

बिग बॉस-10 की कंटेस्टेंट मोनालिसा और उनके पति विक्रांत राजपूत नच बलिए के आने वाले सीजन का हिस्सा बन सकते हैं। बता दें कि मोनालिसा और उनके ब्वॉयफ्रेंड रहे विक्रांत सिंह राजपूत ने बिग बॉस के घर में ही शादी की थी। दोनों पिछले 8 सालों से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे।

आगे पढ़ें और देखें मोनालिसा और विक्रांत की फोटोज...

E

ऐसी खबरें हैं कि इस बार बीबीसी इंडिया की तरफ से प्रोड्यूस किए जा रहे नच बलिए का हिस्सा होने के लिए विक्रांत और मोनालिसा ने इसके लिए पॉजीटिव रुख दिखाया है और दोनों जल्द ही इस शो के ऑफिशियल कॉन्ट्रैक्ट पर साइन कर सकते हैं।

suman

suman

Next Story