Mouni Roy-Suraj Nambiar Divorce: मौनी रॉय का क्यों हुआ तलाक? एक्ट्रेस ने बताया, कहा- मेरे और सूरज

Mouni Roy-Suraj Nambiar Divorce: मौनी रॉय ने पति सूरज नांबियार संग अपने तलाक को कंफर्म कर दिया है, मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने एक पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि की।

Shivani Tiwari
Published on: 14 May 2026 7:42 PM IST
Mouni Roy-Suraj Nambiar Divorce: मौनी रॉय का क्यों हुआ तलाक? एक्ट्रेस ने बताया, कहा- मेरे और सूरज
X

Mouni Roy-Suraj Nambiar Divorce: बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में हैं, पिछले कुछ दिनों से मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार के तलाक की खबरें चर्चाएं बटोर रहीं हैं, हालांकि अब तक मौनी और सूरज द्वारा तलाक को कंफर्म नहीं किया गया था, लेकिन मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने सोशल मीडिया से अपने साथ की तस्वीरें और सभी पोस्ट डिलीट कर दिए थे, जिससे कहीं न कहीं कन्फर्म हो गया था कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार का रिश्ता टूट गया है, वहीं अब मौनी रॉय ने खुद तलाक को कंफर्म कर दिया है।

मौनी रॉय ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी

अभिनेत्री मौनी रॉय ने सूरज नांबियार संग अपने तलाक को कंफर्म कर दिया और साथ ही तलाक की वजह का भी खुलासा कर दिया। दरअसल सोशल मीडिया पर कहा जा रहा था कि सूरज नांबियार ने मौनी रॉय को धोखा दिया, उन्होंने मौनी के फेम का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही मौनी रॉय के तलाक की वजह दिशा पाटनी को भी बताया गया, यूजर्स ने कमेंट करते हुए कहा कि मौनी रॉय और दिशा पाटनी लेस्बियन हैं, यही वजह है कि सूरज ने मौनी को छोड़ दिया, इसी तरह तमाम तरह की खबरें फैली हुईं हैं और अब जाकर मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर सच का खुलासा कर दिया।


मौनी रॉय ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने Ex पति सूरज नांबियार को टैग भी किया है, इस पोस्ट में लिखा है, "हम देख रहे हैं कि मीडिया के कुछ लोग हमारी निजी जिंदगी में जरूरत से ज्यादा दखल दे रहे हैं, हम यह कहना चाहते हैं कि हमने आपसी समझ के साथ अलग होने का फैसला किया है और इस समय को हम शांति और निजी तौर पर संभाल रहे हैं। हमारी निजी जिंदगी को लेकर कई झूठी और मनगढ़ंत कहानियां फैलाई जा रहीं हैं, जो हमारे रिश्ते की सच्चाई नहीं दिखाती। काफी सोच-विचार और बदलती प्राथमिकताओं के बाद हमने सम्मान और समझदारी के साथ अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला लिया है। फिलहाल हम इस दौर को समझदारी और निजी तरीके से संभालने पर ध्यान दे रहे हैं. हम आगे भी अपनी दोस्ती को बनाए रखने की कोशिश करेंगे।" इसके साथ ही उन्होंने फैंस और मीडिया से उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखने की अपील की है। मौनी रॉय ने अपने इस पोस्ट का कमेंट बॉक्स भी बंद कर दिया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "आप सभी से विनम्र निवेदन है कि हमें निजता और सम्मान दें और मेरे या सूरज के बारे में कोई भी झूठी खबर न फैलाएं। उम्मीद है कि आप सभी इस कठिन समय में हमें निजता देंगे। सभी मीडिया संस्थानों से विनम्र निवेदन है कि कृपया इन खबरों को फैलाना बंद करें।"


Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story