×

Mouni Roy Video: साड़ी में इस नारी ने दिखाई अपनी दिलकश अदाएं, दिल हार बैठे फैंस

Mouni Roy Latest Photo: मौनी रॉय आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, वह टेलीविजन के साथ ही बॉलीवुड पर्दे पर भी अपनी पहचान बना चुकी हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 26 April 2023 2:43 PM GMT
Mouni Roy Latest Photo: मौनी रॉय आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, वह टेलीविजन के साथ ही बॉलीवुड पर्दे पर भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। एक्ट्रेस की खूबसूरती के मुरीद हजारों लोग हैं। वहीं मौनी रॉय का ड्रेसिंग स्टाइल भी बेहद कमाल का होता है, लोग बस देखते रह जाते हैं। चाहे उनका वेस्टर्न लुक हो या ट्रेडिशनल लुक मौनी किसी भी लुक को इतने अच्छे से कैरी करती हैं कि सभी लुक में ही बेहद कमाल की लगती हैं।

मौनी ने साड़ी में दिखाईं दिलकश अदाएं

मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट फैंस को देती रहती हैं। उन्होंने आज फिर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियोज साझा किए हैं, जिसमें वह किसी अप्सरा से कम नहीं लग रहीं हैं। गोल्डन कलर की साड़ी में मौनी अपनी परफेक्ट अदाएं भी फ्लांट कर रहीं हैं। तस्वीरों की बात करें तो एक्ट्रेस ने अपनी 5 तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अलग-अलग पोज मार रहीं हैं, उनके पोज देख आप भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।

मौनी रॉय का वीडियो देख हो जायेंगे घायल

अभिनेत्री मौनी रॉय अधिकतर ही अपनी तस्वीरों से लोगों को घायल करती रहती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने साड़ी में अपना वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उनका कातिलाना रूप देखते बन रहा है। कभी अपनी अदाएं दिखाते तो कभी शरमाते हुए मौनी फैंस के दिलों को घायल कर रहीं हैं। उनकी हर एक अदाओं पर फैंस मर मिटे हैं। वहीं लोग इस वीडियो पर खूब लाइक्स और कमेंट्स कर रहें हैं।

आखिरी बार इस फिल्म में आईं थी नजर

मौनी रॉय को अधिकतर ही वेकेशन एंजॉय करते हुए देखा जाता है, कभी अपने दोस्तों संग तो कभी अपने पति संग, मौनी अधिकतर ही वेकेशन की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हालांकि उनके काम के बारे में आपको बताए तो वह आखिरी बार सुपरहिट फिल्म "ब्रह्मास्त्र" में नजर आईं थीं, जिसमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मुख्य किरदार में थे। अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनीं इस फिल्म में मौनी रॉय ने नेगेटिव किरदार निभाया था। वहीं अब "ब्रह्मास्त्र" के दो और पार्ट्स पर काम चल रहा है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story