×

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार सप्लाई का है आरोप

Salman Khan Home Firing Case: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में मुंबई क्राईम पुलिस ने पंजाब से दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

Aniket Gupta
Published on: 25 April 2024 1:48 PM GMT (Updated on: 25 April 2024 2:10 PM GMT)
सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार सप्लाई का है आरोप
X

Salman Khan Home Firing Case: सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में मुंबई क्राईम ब्रांच पुलिस ने पंजाब से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर फायरिंग को लेकर हथियार सप्लाई करने का आरोप है। दोनों आरोपियों का कनेक्शन लॉरेंस बिश्नोई के साथ जुड़ा पाया गया है। दोनों आरोपियों को मुंबई लाया जाएगा। जानकारी के अनुसार, पंजाब से गिरफ्तार दोनों आरोपियों का नाम सोनी सुभाष और अनुज बताया जा रहा है। आरोप है कि मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार दोनों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में थे।

16 अप्रैल को दो आरोपियों की हुई थी गिरफ्तारी

14 अप्रैल की सुबह सलमान खान के बांद्रा गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग के बाद विक्की गुप्ता और पाल मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 16 अप्रैल को गुजरात के कच्छ के माता नो मध गांव से गिरफ्तार किया था।

छापेमारी में मिली थी पिस्तौल और गोलियां

बाद में, मुंबई पुलिस की क्राईम ब्रांच ने गोलीबारी में इस्तेमाल किए गए हथियारों को बरामद करने के लिए एक छापेमारी की और उस दौरान गुजरात की तापी नदी से दो पिस्तौल, मैगजीन और गोलियां बरामद हुई थीं। बता दें, मुंबई पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को इस मामले में ‘‘वांछित आरोपी’’ घोषित किया है।

Aniket Gupta

Aniket Gupta

Senior Content Writer

Aniket has been associated with the journalism field for the last two years. Graduated from University of Allahabad. Currently working as Senior Content Writer in Newstrack. Aniket has also worked with Rajasthan Patrika. He Has Special interest in politics, education and local crime.

Next Story