×

डीपफेक की चपेट में आईं नोरा फतेही, वीडियो देख आपके भी उड़ जाएंगे होश

Nora Fatehi Deepfake Video: डीपफेक का मामला काफी बढ़ता जा रहा है। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही इसकी चपेट में आ गई हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 21 Jan 2024 7:48 AM GMT
डीपफेक की चपेट में आईं नोरा फतेही, वीडियो देख आपके भी उड़ जाएंगे होश
X

Nora Fatehi Deepfake Video: पिछले कुछ महीनों से डीपफेक का मामला काफी ज्यादा बढ़ता जा रहा है। पहले रश्मिका मंदाना, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, सोनू सूद और सनी लियोनी जैसे स्टार्स इसका शिकार हुए थे। हालांकि, जिन लोगों ने रश्मिका का डीपफेक वीडियो बनाया था, उन्हें दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब इस बीच नोरा फतेही भी डीपफेक का शिकार हो गई हैं। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख खुद एक्ट्रेस भी काफी ज्यादा हैरान हैं। वीडियो पर नोरा ने भी आपत्ति जताई है।

डीपफेक का शिकार हुई नोरा फतेही

दरअसल, 'लुलुमेलोन' नामक इंस्टाग्राम हैंडल पर नोरा का एक डीपफेक वीडियो शेयर किया है, जो ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़ा हुआ है। ये इंस्टा पेज इससे पहले भी एक्ट्रेस के ऐसे कई वीडियोज पोस्ट कर चुका है। इस वीडियो को अब नोरा फतेही ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में शेयर किया है और इसे पूरी तरह से फेक बताया है। अपनी स्टोरी पर इस वीडियो को शेयर करते हुए नोरा ने लिखा- 'इसे देखकर मैं पूरी तरह से शॉक्ड हूं।'

रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो बनाने वाले हुए गिरफ्तार

जैसा कि हमने आपको बताया कि इससे पहले रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हालांकि, रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो बनाने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है, उन्हें आंध्र प्रदेश में अरेस्ट कर लिया गया है। मामला नवंबर 2023 का था। वीडियो वायरल होने के बाद मामले को संज्ञान में लिया गया था और इंडियन पेनल कोड की धारा 465, 469, 66 c और 66 e के तहत केस दर्ज किया गया था। इस वीडियो की बात करें तो ये वीडियो ब्रिटिश-इंडियन इन्फ्ल्यूएंसर जारा पटेल का था। खुद जारा पटेल को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने दुख जताया और कहा कि उनका इसमें कोई हाथ नहीं है। खुद रश्मिका मंदाना ने भी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी और चिंता व्यक्त की थी।


इस फिल्मों में नजर आएंगी नोरा

खैर, नोरा फेतही के वर्क फ्रंट की बात करें, तो इस समय वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'क्रैक' को लेकर लाइमलाइट में हैं। इस मूवी में नोरा फतेही एक्टर विद्युत जामवाल के साथ लीड रोल प्ले करती दिखेंगी। बता दें कि ये फिल्म 23 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के टीजर ने फैंस की एक्साइटमेंट को पहले ही हाई कर दिया है। अब देखना यह होगा कि रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म क्या कमाल दिखाती हैं?

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story