×

Oscars Winner 2024: भारत ने फिर बनाई ऑस्कर में अपनी जगह, इस फिल्म को मिला सम्मान

Oscars Winner 2024 Update: हाल ही में ऑस्कर अवॉर्ड 2024 के विनर्स का नाम घोषित किया गया था। इस बीच भारत ने भी एक बार फिर ऑस्कर में अपनी जगह बनाई है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 11 March 2024 8:40 AM GMT
Oscars Winner 2024
X

Oscars Winner 2024 (Image Credit: Social Media)

Oscars Winner 2024 Update: दुनियाभर की कई फिल्मों और एक्टर्स को अलग-अलग कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड 2024 (Oscars 2024 Winner) से नवाजा गया है। पिछले साल भारत ने भी ऑस्कर में अपनी जगह बनाई थी। एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' से जूनियर एनटीआर और राम चरण के 'नाटू-नाटू' गाने को ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। वहीं, अब एक बार फिर भारत ने ऑस्कर में अपनी जगह बनाई है। दरअसल, फिल्म 'आरआरआर' के 'नाटू-नाटू' गाने के सीन्स को ऑस्कर में दिखाकर ट्रिब्यूट दिया गया है।

'आरआरआर' ने जीता था ऑस्कर अवॉर्ड (RRR Oscars 2023 Winner)

दरअसल, साल 2022 में एसएस राजामौली की रिलीज हुई पीरियड एक्शन फिल्म 'आरआरआर' में जूनियर एनटीआर और राम चरण लीड रोल में थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो ब्लॉकबस्टर रही ही थी, बल्कि ये फिल्म ने भारतीय सिनेमा को वैश्विक स्तर पर ले गई थी। जहां साल 2023 में इस फिल्म के गाने 'नाटू-नाटू' को बेस्ट गाने के लिए ऑस्कर सहित कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। बता दें कि एमएम कीरावनी और चंद्रबोस ने मंच पर आकर अवॉर्ड लिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।


'आरआरआर' ने फिर ऑस्कर में बनाई जगह (RRR Oscars 2024)

अब एक साल बाद Academy Awards ने फिल्म 'आरआरआर' को फिर से सम्मानित किया है। Academy Awards 2024 के आयोजन में एक्टर रयान गोसलिंग और एमिली ब्लंट ने इवेंट को होस्ट किया, जहां उन्होंने दुनियाभर के कुछ बेहतरीन स्टंट सीन्स (RRR Naatu Naatu Dance Clip in Oscars 2024 Stage,) वाली एक एडिटेड क्लिप को तैयार किया था। इसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर की पीरियड एक्शन फिल्म भी शामिल थी। बता दें कि साल 2023 में 'नाटू-नाटू' ने ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया था, क्योंकि ये ऑस्कर जीतने वाला पहला भारतीय गाना है।


कहां देखें फिल्म 'आरआरआर'? (RRR OTT Platform)

अगर आपने भी अभी तक एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी 'आरआरआर' नहीं देखी है, तो आप इस फिल्म को अब घर बैठे आसानी से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। आप इस फिल्म को 'हॉटस्टार' पर देख सकते हैं। फिल्म 'आरआरआर' की कहानी (RRR Story In Hindi) पर बात करें, तो इस फिल्म में राम और भीम की दोस्ती को दिखाया गया है। फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका (RRR Cast) में नजर आए थे।



Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story