×

VIDEO: दीवाना बना देगा आतिफ असलम का नया गाना, इलियाना की अदाएं उड़ा देंगी होश

By
Published on: 9 Jan 2017 6:58 AM GMT
VIDEO: दीवाना बना देगा आतिफ असलम का नया गाना, इलियाना की अदाएं उड़ा देंगी होश
X

pehli-dafa

मुंबई: उरी हमलों के बाद बॉलीवुड में पाकिस्तानी कलाकारों के काम का जमकर विरोध किया गया था। वहीं इस लंबे अरसे के बाद अब पाकिस्तानी गायक अपने नए गाने 'पहली दफा' के साथ फिर से इंडिया में आए हैं। उनके इस नए गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। आतिफ असलम के साथ इस गाने में एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज भी हैं।

बता दें कि पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम के इंडिया में फैंस काफी हैं। उनकी लिए फैंस की दीवानगी का आलम इससे समझा जा सकता है कि रिलीज होने के 5 दिनों के अंदर ही इस गाने को 90 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

आतिफ की आवाज में इतनी ज्यादा मिठास है कि हर कोई उनका फैन हो जाता है। इस गाने में एक और आतिफ की आवाज तो दूसरी ओर इलियाना डिक्रूज की अदाएं, दोनों ही आपको मदहोश कर देंगी। गाने 'पहली दफा' को शिराज उप्पल ने म्यूजिक दिया है जबकि लिरिक्स शकील सोहेल के हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए आतिफ असलम का नया गाना 'पहली दफा'

Next Story