×

Parineeti First Karwa Chauth: लाल जोड़े में सज-धज कर तैयार हुई परिणीति, अब है चांद के निकलने का इंतजार

Parineeti Chopra First Karwa Chauth: अभिनेत्री परिणीति ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर करवाचौथ की कुछ तस्वीरें भी शेयर कर दी हैं, और बताया है कि वह अब चांद के निकलने का इंतजार कर रही हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 1 Nov 2023 1:50 PM GMT
Parineeti Chopra First Karwa Chauth
X

Parineeti Chopra First Karwa Chauth (Photo- Social Media)

Parineeti Chopra First Karwa Chauth: अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा के लिए आज का दिन बेहद स्पेशल है, क्योंकि शादी के बाद आज पहली बार परिणीति ने अपने पति राघव चड्ढा के लिए व्रत रखा है। अब तो अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर करवाचौथ की कुछ तस्वीरें भी शेयर कर दी हैं, और बताया है कि वह अब चांद के निकलने का इंतजार कर रही हैं।

परिणीति ने शेयर की करवाचौथ की पहली झलक

परिणीति चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर करवाचौथ की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने अपनी मेंहदी की कुछ झलकियां दिखाईं हैं। परिणीति ने इंस्टाग्राम की स्टोरी में बैक टू बैक अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें से पहली तस्वीर में आप देख सकते हैं कि परिणीति अपनी मेंहदी फ्लांट कर रहीं हैं, वहीं दूसरी फोटो में एक्ट्रेस मेंहदी दिखाते हुए बता रही हैं कि अब वह चांद के निकलने का इंतजार कर रही हैं।




लाल जोड़ा पहने नजर आईं परिणीति चोपड़ा

अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा ने इंस्टाग्राम की स्टोरी मे जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें उनका पूरा लूक तो नजर नहीं आ रहा है, लेकिन हां! यह साफ साफ दिखाई दे रहा है कि उन्होंने लाल कलर का आउटफिट पहना हुआ हैं और इसके साथ उन्होंने पिंक चूड़ा पहना हुआ है। परिणीति की इन तस्वीरों ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है कि वे कब राघव के साथ करवा चौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करेंगी। जानकारी के लिए बता दें कि परिणिति चोपड़ा इस वक्त दिल्ली में अपने ससुराल में हैं, वहीं पर अभिनेत्री अपना पहला करवाचौथ मना रहीं हैं।


24 सितंबर को शादी को बंधन में बंधे थे परिणीति और राघव

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक महीने पहले ही शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने पहले कुछ महीनों तक डेट किया, इसके बाद 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के लीला पैलेस में दोनों ने बहुत ही ग्रैंड तरह से डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। परिणीति और राघव की शादी की तस्वीरें एक महीने बाद भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

परिणीति चोपड़ा वर्कफ्रंट

अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा कुछ समय पहले रिलीज हुई फिल्म "मिशन रानीगंज" में नजर आईं थीं, जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।




Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story