×

Pooja Bhatt Marriage : आलिया भट्ट की बहन पूजा भट्ट क्या 52 साल की उम्र में करेंगी शादी

Pooja Bhatt Husband : आलिया भट्ट की बहन पूजा भट्ट इस समय अपनी शादी को लेकर चर्चा में है, चलिए जानते है कि क्या 51 साल की पूजा भट्ट दुबारा करेंगी शादी

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 5 April 2024 11:08 AM GMT
Pooja Bhatt Marriage
X

Pooja Bhatt Husband

Pooja Bhatt Husband : आलिया भट्ट की बहन पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) कभी बॉलीवुड की नामी अभिनेत्रियों में से एक हुआ करती थी। इनकी खूबसूरती के लोग मुरीद थे। उन्होंने कई सारी सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया है। पूजा भट्ट किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती है। एक ऐसा भी समय था, जब पूजा भट्ट का नाम उनके ही पिता यानि महेश भट्ट के साथ जुड़ा था। 1990 में पूजा भट्ट की उनके पिता के साथ एक मैग्जीन पर कवर फोटो छपी थी। जिसके बाद उनके और उनके पिता के रिश्ते को लेकर लोग बाते करने लगे। तो वहीं पूजा भट्ट जब Bigg Boss Ott 2 का हिस्सा बनी थी। तब उन्होंने वहाँ पर बताया था कि उनको अफसोस है कि वो 52 साल (Pooja Bhatt Age) की हो गई है और अभी तक माँ नहीं बन पाई है। तो वहीं पूजा भट्ट का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है। जिसमें पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने अपनी शादी व रिश्तों पर एक बार फिर बात की है।

पूजा भट्ट की पहली शादी नहीं रही सफल (Pooja Bhatt Husband On Broken Marriage)


पूजा भट्ट ने मनीष माखीजा (Pooja Bhaat Husband) के साथ शादी की थी। उनकी शादी 11 साल भी नहीं चली थी। जिसके पीछे की वजह पूजा भट्ट ने बच्चे को बताया, उन्होंने कहा कि मेरे पति बच्चा चाहते थे और मैं तब बच्चा नहीं चाहती थी। हम दोनों के रिश्तों में धीरे-धीरे चीजे बिगड़ने लगी। जिसकी वजह से हम दोनों ने एक-दूसरे से अलग होना सही समझा क्योकि झूठ बोलकर क्यो जीना, जब हम साथ में खुश नहीं है, तो

पूजा भट्ट ने दुबारा शादी करने पर क्या कहा (Pooja Bhatt Second Marriage) -


पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) हमेशा अपने रिश्तों पर बेबाक रहती है। फिल्म चाहे मनीष माखीजा के साथ रहा हो या रणवीर शौरी के साथ उनका रिश्ता रहा हो। लोग अक्सर उठाते रहते है कि पूजा भट्ट क्या दूसरी शादी करेंगी क्योकि उन्होंने बिग बॉस में अपनी पहली शादी को लेकर चर्चा किया था और कहा था कि उनको अफसोस है कि वो 52 साल (Pooja Bhatt Age) की हो चुकी है और अभी तक उनको माँ बनने का सुख नहीं प्राप्त हुआ है। तो वहीं हालहि में पूजा भट्ट से एक इटरव्यू मे पूछा गया कि क्या वो दूसरी बार शादी करेगी।

जिसके बारे में पूजा ने कहा कि अक्सर लोग उनके शादी करने को लेकर आग्रह करते है। लेकिन वह इसकी आवश्यकता पर सवाल उठाती है। पूजा का मानना है कि अगर नियति किसी को उसके जीवन में लाती है, तो यह स्वाभाविक रूप से होगा। फिलहाल वो अभी अपने करियर पर फोकस कर रही है।

पूजा भट्टट ने अपने व महेश भट्ट के रिश्ते पर क्या (Pooja Bhatt Mahesh Bhatt Relationship)-


Pooja Bhaat ने साल 1990 में आए विवादास्पद मैगजीन कवर के बारे में खुलकर बात की, जहां दोनों ने एक-दूसरे के होठों को चूमा था। उन्होंने कहा था कि मुझे इसका बिल्कुल भी अफसोस नहीं है लोग इसे किस नजरिये से देखते है। बच्चे कितने भी बड़े हो जाए वो हमेशा अपने पिता के लिए बच्चे ही रहते है। मैं अभी भी अपने पिता के लिए 10 पाउंड की बच्ची ही हूँ।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story