×

प्रियंका ने मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी को दी सगाई की बधाई, शादी में होंगी शामिल

suman
Published on: 30 Nov 2017 7:38 AM GMT
प्रियंका ने मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी को दी सगाई की बधाई, शादी में होंगी शामिल
X

मुंबईः एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी दोस्त मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी को उनकी सगाई पर बधाई दी है। दोनों ने हाल ही में अपनी सगाई को सार्वजनिक किया है।

यह भी पढ़ें...मुकेश अंबानी के बेटे की शादी का कार्ड है खास, इसकी कीमत उड़ा देगा होश

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर यूएस एक्ट्रेस मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी की फोटो साझा करते हुए लिखा है, 'मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी को बहुत बधाई। मेगन, मैं आपके लिए बहुत खुश हूं। आप हमेशा से सर्वश्रेष्ठ की हकदार हैं। खूबसूरत मुस्कान कायम रखो।''क्वांटिको' स्टार प्रियंका और मेगन की दोस्ती कुछ साल पहले एली वूमन इन टेलिविजन के डिनर के दौरान हुई थी। उसके बाद से ही दोनों अभिनेत्रियां एक-दूसरे के संपर्क में हैं।

यह भी पढ़ें...वैश्विक फिल्मी दुनिया की नजर में ‘पद्मावती’ विवाद खतरनाक

कहा जा रहा है कि जब प्रिंस और मेघन शादी के बंधन में बंधेंगे, तो प्रियंका चोपड़ा वहां दुल्हन की खास सहेली के तौर पर जरूर मौजूद रहेंगी। प्रियंका और मेघन अक्सर न्यूयॉर्क में एक साथ वक्त बिताते और मस्ती करते देखी जाती हैं। वैसे तो अमेरिकन टेलीविजन पर दोनों प्राइम टाइम में एक दूसरे को अपने शोज के जरिये टक्कर देती हैं, लेकिन इससे अलग दोनों अच्छी दोस्त भी हैं।

suman

suman

Next Story