×

प्रियंका ने निक के साथ नहीं, इस शख्स के साथ की मस्ती, फोटो में लिखा-फैमिली

suman
Published on: 26 March 2019 2:19 AM GMT
प्रियंका ने निक के साथ नहीं, इस शख्स के साथ की मस्ती, फोटो में लिखा-फैमिली
X

जयपुर: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तस्वीरे हमेशा छाई रहती हैं। यह कपल इन दिनों मियामी में हॉलीडे एन्जॉय कर रहा है। प्रियंका हॉलीडे पर होने के बावजूद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने इस हॉलीडे की बेहद खास तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।निक के साथ हॉलीडे का एन्जॉय कर रहीं प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बच्चों की दो तस्वीर शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह बच्चे के साथ खेलती दिख रही हैं तो वहीं दूसरी ही तस्वीर में उन्होंने बच्चे को गोद लिया हुआ है। खास बात यह है कि गोद में लिए हुए बच्चे के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें कैप्शन में 'फैमली' लिखा है।

प्रियंका चोपड़ा के अलावा निक जोनस भी अपने मियामी हॉलीडे की तस्वीर समय मिलते ही सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। उन्होंने भी प्रियंका के साथ अपनी तस्वीर शेयर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा - 'तुम मेरी सनशाइन हो।' वहीं प्रियंका ने भी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका और निक रोमांटिक अंदाज में नजर आए। इन तस्वीरों में दोनों के बीच की बांडिंग साफ देखने को मिली। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग शिड्यूल को पूरा करके विदेश लौटी थीं। 'द स्काई इज पिंक' फिल्म में प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर लीड रोल में है। इस फिल्म को शोनाली बोस डायरेक्ट कर रही है।

शादी के बाद प्रियंका की यह पहली बॉलीवुड फिल्म है। निक के साथ मियामी जाने से पहले प्रियंका चोपड़ा के एक बयान ने सुर्खियां बटोरी थी। प्रियंका फेमस शो 'वाच व्हाट हैपेन्स लाइव' में पहुंची थीं। यहां उन्होंने कहा कि वह अपने पति निक से दूर रहती हैं तो दोनों एक-दूजे से चैट पर प्यार करते हैं। जब शो के होस्ट एंडी कोहेन ने अभिनेत्री से पूछा कि दूर रहने पर वो हर तरह की चैट और फेस टाइम सेक्स में विश्वास करती हैं तो इस पर प्रियंका ने कहा 'बिल्कुल'। इस शो के दौरान प्रियंका ने कई और खुलासे भी किए थे।

suman

suman

Next Story