×

मशहूर पोर्न स्टार जेना जेम्सन को हुई गंभीर बीमारी, चलने की क्षमता खोई

पोर्न क्वीन कही जाने वाली जेना जेम्सन (Jenna Jameson) गिलैन-बारे सिंड्रोम (Guillain-Barre syndrome) नामक गंभीर बीमारी से जूझ रहीं है. जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीमारी का पता चलने के बाद से ही जेना जेम्सन का चलना बंद हो गया है।

Anshul Thakur
Written By Anshul Thakur
Published on: 12 Jan 2022 7:14 AM GMT
Jenna Jameson Guillain-Barre syndrome (Photo-Google)
X

मशहूर पोर्न स्टार जेना जेम्सन को हुई गंभीर बीमारी, चलने की क्षमता खोई (Photo-Google)

Jenna Jameson Guillain-Barre syndrome: पोर्न क्वीन रहीं जेना जेम्सन (Jenna Jameson) गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं। इसी कारण वह ठीक से चलने में असमर्थ हैं। जेना गिलैन-बारे सिंड्रोम (Guillain-Barre syndrome) नामक बीमारी से जूझ रहीं है। इस बीमारी में मरीज के शरीर की नसें कमजोर हो जाती हैं।

जेम्सन के साथी, लियोर बिट्टन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया कि, "जेना अच्छा महसूस नहीं कर रहीं थीं। जिसके बाद अस्पताल में उनके टेस्ट करवाए गए।" बिट्टन के अनुसार जेना अस्पताल जाने के दो सप्ताह पहले से उल्टी कर रही थीं। जब घर आईं तो वह लड़खड़ा कर चल रहीं थीं। उनके पैरों की मांसपेशियां बहुत कमजोर हो गई थीं। वह खुद बाथरूम तक नहीं जा पा रहीं थीं और केवल 2 दिनों के अंदर ही जेना ने अपनी चलने की क्षमता खो दी। इसके बाद उन्हें, जेना को अस्पताल ले जाना पड़ा। जहां जांच में पता चला कि वह Guillain-Barre syndrome नाम के न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर से ग्रसित हैं।


अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बिट्टन ने यह भी बताया की जेम्सन को इम्युनोग्लोबुलिन थेरेपी की खुराक दी जा रही है। वीडियो में बिट्टन ने कहा कि, "जेना इस समय अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो सकती है। डॉक्टर इलाज शुरू कर रहे हैं। इसलिए जेना के लिए प्रार्थना करते रहिए।"

नेशनल हेल्थ सर्विस ब्रिटेन (National Health Service Britain) के अनुसार, यह एक तरह का न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है। गिलैन-बारे सिंड्रोम सबसे पहले पैर और हाथ पर असर करता है। इस बीमारी में मांसपेशीयों में कमज़ोरी, दर्द, सुन्न होना, चुभन, संतुलन और समन्वय जैसे लक्षण देखे जाते हैं।

जानकारों के अनुसार, ये सिंड्रोम प्रतिरक्षा प्रणाली (Immune system) में किसी परेशानी के कारण होता है। प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होने के कारण शरीर बीमारी और इंफेक्‍शन से लड़ नहीं पाता और शरीर में कई कीटाणु प्रवेश कर जाते हैं। जब व्यक्ति Guillain-Barre syndrome से ग्रस्त होता है तो यह इंफेक्‍शन शरीर की नसें कमजोर कर देते हैं.

Anshul Thakur

Anshul Thakur

Next Story