×

Pushpa 2 New Teaser : अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के गाने के बाद आएगा एक धमाकेदार टीजर

Pushpa 2 The Rule Teaser: अल्लू अर्जुन की फिल्म Pushpa 2 The Rule के पहले गाने Pushpa Pushpa ने कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, तो वहीं अब फिल्म के नए टीजर की बारी

Shikha Tiwari
Published on: 4 May 2024 2:52 PM GMT (Updated on: 4 May 2024 5:22 PM GMT)
Pushpa 2 Romantic Song Allu Arjun Rashmika Mandanna
X
Pushpa 2 Romantic Song Allu Arjun Rashmika Mandanna

Pushpa 2 The Rule Teaser: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म Pushpa 2 The Rule का पहला टीजर Allu Arjun के जन्मदिन के अवसर पर रिलीज किया गया था। जिसमें अल्लू अर्जुन के लुक को दिखाया गया था। जिसके बाद से हर रोज Pushpa 2 The Rule को लेकर मेकर्स कोई ना कोई ताजा अपडेट साझा करके दर्शकों के इंतजार को और ज्यादा बेसब्री में बदल रहे हैं। 1 मई को Pushpa 2 The Rule का पहला गाना Pushpa Puhspa रिलीज किया गया। फिल्म के गाने में Allu Arjun के हुक स्टेप ने दर्शकों के दिलों को जीत लिया। तो वहीं ये फिल्म Pushpa 2 The Rule का पहला गाना है। लेकिन इसमें भी मेकर्स ने सिर्फ अभी लिरिकल गाने को रिलीज किया है। जिसके कई रिकॉर्ड बना लिए हैं। अब मेकर्स Pushpa 2 The Rule का एक और धमाकेदार टीजर लाने का विचार कर रहे हैं।

पुष्पा 2 द रूल का आएगा नया टीजर (Pushpa 2 The Rule New Teaser)-

Allu Arjun की फिल्म Pushpa 2 The Rule के पहले गाने का सिर्फ लिरिकल वर्जन ही रिलीज किया गया है। लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया हैं। बता दे कि फिल्म Pushpa 2 The Rule के पहले गाने ने रिलीज होते ही 24 घंटे के अंदर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले लिरिकल वीडियो का रिकॉर्ड बना लिया है। जिसके बाद से दर्शकों को अल्लू अर्जुन की फिल्म Pushpa 2 The Rule के पहले गाने Pushpa Pushpa के फुल वीडियों का इंतजार है।

तो वहीं खबरें आ रही हैं कि फिल्म के मेकर्स Pushpa 2 The Rule का एक और धमाकेदार टीजर रिलीज करने वाले हैं। जिसमें Allu Arjun, Rashmika Mandanna और फिल्म के विलेन Fahadh Faasil के बारे में दिखाया जाएगा। और फिल्म Pushpa 2 The Rule का नया टीजर पहले टीजर की अपेक्षा ज्यादा थोड़ा लंबा होगा। जोकि 1 मिनट से ज्यादा का हो सकता है। अभी सिर्फ ये खबरें ही आ रही हैं। फिल्म Pushpa 2 The Rule का नया टीजर कब रिलीज होगा इसके बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं है, इतना कह सकते हैं कि फिल्म का नया टीजर जून या जुलाई के महीने तक रिलीज किया जा सकता है।

पुष्पा 2 द रूल कब रिलीज होगी (Pushpa 2 The Rule Release Date)

अल्लू अर्जुन की फिल्म Pushpa 2 The Rule को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी हैं और ये फिल्म स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यानि 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story