×

Pushpa Puhspa Song के नाम पर फिल्म के मेकर्स ने दिया फैंस को धोखा

Pushpa Puhspa Song: अल्लू अर्जुन की फिल्म Pushpa 2 The Rule का पहला गाना रिलीज लेकिन मेकर्स ने गाने के नाम पर फैंस को दिया धोखा, जानिए वजह

Shikha Tiwari
Published on: 1 May 2024 12:26 PM GMT (Updated on: 4 May 2024 10:56 AM GMT)
Pushpa 2 The Rule Pushpa Pushpa Song Lyrical
X

Pushpa Pushpa Song Lyrical

Pushpa Pushpa Song Lyrics: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा 2 का धमाकेदार व पहला गाना Pushpa Pushpa आज यूट्यूब पर मेकर्स द्वारा रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का गाना रिलीज होते ही, सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा हैं। मेकर्स ने पुष्पा 2 के पहले गाने के रिलीज की टाइमिंग 5.04 रखी थी। लेकिन Pushpa Pushpa Song रिलीज करने में मेकर्स ने दर्शकों को थोड़ा इंतजार कराया और दर्शकों के इंतजार को सफल बनाते हुए फिल्म Pushpa 2 The Rule की पहला गाना Pushpa Pushpa रिलीज कर दिया हैं। पुष्पा 2 द रूल के पहले गाने को लेकर अल्लू अर्जुन ने कल अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नया पोस्टर जारी करके गाने का लुक जारी किया था। लेकिन मेकर्स ने फैंस को पुष्पा पुष्पा गाने के नाम पर धोखा दे दिया है। चलिए जानते हैं हम ऐसा क्यो कह रहे हैं।

पुष्पा 2 द रूल के मेकर्स ने पुष्पा पुष्पा गाने के नाम पर फैंस को दिया धोखा (Pushpa Puhspa (Lyrical) Song)-

अल्लू अर्जुन की फिल्म Pushpa 2 The Rule हर रोज एक नया रिकॉर्ड कायम कर रही हैं। अब फिल्म के गाने ने भी एक नया रिकॉर्ड कायम कर लिया हैं। बता दे कि फिल्म पुष्पा 2 द रूल का पहला गाना सोशल मीडिया पर आते ही नंबर वन पर ट्रेंड करने लगा। फिल्म के टीजर से भी ज्यादा दर्शकों ने फिल्म पुष्पा 2 द रूल के गाने को पसंद किया है। फिल्म पुष्पा 2 द रूल का पहला गाना अल्लू अर्जुन के कैरेक्टर यानि पुष्पा पर गाया गया है।

जिसके लिरिक्स Pushpa Pushpa रखे गए हैं। अल्लू अर्जुन की फिल्म Pushpa 2 The Rule का पहला गाना यानि Pushpa Pushpa एक नहीं कुल 6 भाषाओं में गाया गया हैं। जिसमें हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ व बंगाली में गाया गया हैं। इस फिल्म के गाने Pushpa Pushpa को देवी प्रसाद ने अपने धुनों से सजाया है। अल्लू अर्जुन ने धमाकेदार डांस किया है। तो वही इस गाने का हिंदी वर्जन Mika Singh , Nakash Aziz ने गाया हैं। अल्लू अर्जुन का हुक स्टेप हुआ वायरल, पुष्पा पुष्पा का पूरा वीडियो नहीं बल्कि लिरिकल (Pushpa Pushpa Lyrical) वीडियो रिलीज किया गया है। जबकि दर्शकों को पुष्पा 2 द रूल के पूरे गाने का इंतजार था। मेकर्स ने फैंस के इंतजार को और भी ज्यादा बढ़ा दिया हैं। जिसकी वजह से कहा जा रहा है कि मेकर्स ने फिल्म का पूरा गाना ना रिलीज करके फैंस को धोखा दिया है। लेकिन जल्द ही मेकर्स Pushpa Pushpa गाने का पूरा वीडियो साझा करेंगे।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story