×

Pushpa Pushpa Song Lyrics: पुष्पा 2 द रूल का पहला गाना पुष्पा पुष्पा पुष्पाराज गाया मीका सिंह ने

Pushpa Pushpa Song Review: अल्लू अर्जुन की फिल्म Pushpa 2 The Rule का पहला गाना Pushpa Pushpa ऑउट हो चुका हैं, जानिए कैसा हैं पुष्पा 2 का पहला गाना

Shikha Tiwari
Published on: 1 May 2024 11:59 AM GMT (Updated on: 1 May 2024 12:08 PM GMT)
Allu Arjun Film Pushpa 2 The Rule Pushpa Pushpa Song Review
X

Pushpa Pushpa Song Review 

Pushpa Pushpa Song Lyrics: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा 2 का धमाकेदार व पहला गाना Pushpa Pushpa आज यूट्यूब पर मेकर्स द्वारा रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का गाना रिलीज होते ही, सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा हैं। मेकर्स ने पुष्पा 2 के पहले गाने के रिलीज की टाइमिंग 5.04 रखी थी। लेकिन Pushpa Pushpa Song रिलीज करने में मेकर्स ने दर्शकों को थोड़ा इंतजार कराया और दर्शकों के इंतजार को सफल बनाते हुए फिल्म Pushpa 2 The Rule की पहला गाना Pushpa Pushpa रिलीज कर दिया हैं। पुष्पा 2 द रूल के पहले गाने को लेकर अल्लू अर्जुन ने कल अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नया पोस्टर जारी करके गाने का लुक जारी किया था। चलिए जानते हैं कि अल्लू अर्जुन की फिल्म Pushpa 2 The Rule का पहला गाना कैसा हैं और अबतक कितने लोगों ने इसे देख लिया है।

पुष्पा 2 द रूल का पहला गाना पुष्पा पुष्पा रिव्यू (Pushpa Pushpa Song Review)-



अल्लू अर्जुन की फिल्म Pushpa 2 The Rule हर रोज एक नया रिकॉर्ड कायम कर रही हैं। अब फिल्म के गाने ने भी एक नया रिकॉर्ड कायम कर लिया हैं। बता दे कि फिल्म पुष्पा 2 द रूल का पहला गाना सोशल मीडिया पर आते ही नंबर वन पर ट्रेंड करने लगा। फिल्म के टीजर से भी ज्यादा दर्शकों ने फिल्म पुष्पा 2 द रूल के गाने को पसंद किया है। फिल्म पुष्पा 2 द रूल का पहला गाना अल्लू अर्जुन के कैरेक्टर यानि पुष्पा पर गाया गया है।

जिसके लिरिक्स Pushpa Pushpa रखे गए हैं। अल्लू अर्जुन की फिल्म Pushpa 2 The Rule का पहला गाना यानि Pushpa Pushpa एक नहीं कुल 6 भाषाओं में गाया गया हैं। जिसमें हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ व बंगाली में गाया गया हैं। इस फिल्म के गाने Pushpa Pushpa को देवी प्रसाद ने अपने धुनों से सजाया है। अल्लू अर्जुन ने धमाकेदार डांस किया है। तो वही इस गाने का हिंदी वर्जन Mika Singh , Nakash Aziz ने गाया हैं। अभी फिल्म का पूरा गाना नहीं रिलीज किया गया है। अल्लू अर्जुन का हुक स्टेप हुआ वायरल, पुष्पा पुष्पा का पूरा वीडियो नहीं बल्कि लिरिकल रिलीज किया।

पुष्पा पुष्पा गाना लिरिक्स (Pushpa Pushpa Song Lyrics)-

पुष्पा पुष्पा गाना का लिरिक्स हैं- पुष्पा पुष्पा पुष्पाराज, तू दाड़ी पर जो हाथ फेरे सारी दुनिया हिले

तू कांधे को उठाकर चल दे पड़े ना कोई पले पुष्पा पुष्पा

आसमा से दो गुना ऊँचा तेरा कद हैं, पुष्पा पुष्पा

इतनी गहराई तेरी सागर की क्या हद है, पुष्पा पुष्पा

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story